अपडेटेड 15 August 2024 at 20:20 IST
कोलकाता कांड पर आवाज उठाने के बाद निशाने पर आईं Alia Bhatt, लोग बोले- पति एनिमल जैसी फिल्म...
कई लोगों ने इस मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए आलिया को सराहा। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उन्हें अपने पति रणबीर कपूर से कहना चाहिए कि वह 'एनिमल' जैसी फिल्में न बनाएं
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Alia Bhatt on Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी पर बॉलीवुड भी अपनी खुलकर आवाज उठा रहा है। तमाम सेलेब्स इस घटना को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर रखते नजर आ रहे हैं। किसी सितारे का गुस्सा दर्दनाक घटना पर फूट रहा है, तो कोई पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग करता नजर आ रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी इस घटना पर भड़क उठीं। उन्होंने एक पोस्ट कर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। साथ ही इस दौरान वह निर्भया कांड का भी जिक्र करती नजर आईं। हालांकि आलिया के इस पोस्ट को लेकर कुछ लोग एक्ट्रेस को उनके पति रणबीर कपूर की फिल्म के लिए उन्हें ही निशाने पर लेने लगे।
कोलकाता रेप-मर्डर केस पर आलिया का पोस्ट
आलिया भट्ट ने पोस्ट में लिखा है, “एक और बलात्कार। यह एहसास कराने का एक और दिन कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। भारत में निर्भया कांड को हुए 10 साल हो गए, लेकिन अभी भी कुछ नहीं बदला।”
एक्ट्रेस ने आगे कुछ फैक्ट्स शेयर करते हुए बताया कि 30 फीसदी डॉक्टर और 80 फीसदी नर्सिंग स्टाफ फीमेल होती हैं। साल 2022 से अब तक 4 फीसदी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। इसमें 20 फीसदी रेप और दुष्कर्म शामिल हैं। साल 2022 से हर रोज 90 बलात्कार भारत में रिपोर्ट होते हैं।
Advertisement
लोगों ने रणबीर की फिल्म एनिमल को लेकर घेरा
आलिया के इस पोस्ट पर ढेरों लोगों के रिएक्शंस आए। जहां कई लोगों ने इस मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए एक्ट्रेस को सराहा। तो कुछ लोग यह भी कहते नजर आए कि उन्हें अपने पति रणबीर कपूर से कहना चाहिए कि वह 'एनिमल' जैसी फिल्में न बनाएं।
एक यूजर ने लिखा, "मैं वास्तव में आपकी प्रशंसा करती हूं आलिया, लेकिन प्लीज रणबीर को सुझाव दें कि वह 'एनिमल' जैसी फिल्में न करें। बदलाव की शुरुआत घर से होती है। यह उस तरह की फिल्में हैं जो पुरुषों को महिलाओं के साथ डिस्पोजेबल वस्तुओं की तरह व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं, यानी जिस भी तरीके से वे सही समझें। हमारे देश में आमतौर पर फिल्मों का सबसे ज्यादा असर होता है।"
Advertisement
दूसरे यूजर ने कहा, "प्लीज एनिमल जैसी फिल्मों को प्रमोट न किया जाएं। यह उद्देश्य को पूरी तरह से विफल कर देता है। आप और आपके पति बेहतर जानते हैं। यह हमेशा प्रसिद्धि और पैसे के बारे में नहीं है।"
जहां कई लोगों ने आलिया को इस पोस्ट पर निशाने पर लिया। तो वहीं ढेरों लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने कोलकाता कांड पर पोस्ट करने के लिए एक्ट्रेस की सराहना भी की।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 15 August 2024 at 20:20 IST