अपडेटेड 15 August 2024 at 08:55 IST

काश! मैं भी लड़का होती…कोलकाता केस पर आयुष्मान ने बताया पीड़िता का हाल, कविता सुन नहीं रुकेंगे आंसू

Ayushmann Khurrana: कोलकाता रेप-मर्डर की घटना पर पूरे देश का गुस्सा उबल रहा है। एक्टर आयुष्मान खुराना ने एक कविता के जरिए पीड़िता का दर्द जाहिर किया है।

Follow : Google News Icon  
Ayushmann Khurrana on kolkata case
कोलकाता मामले पर आयुष्मान खुराना | Image: @ayushmannk/instagram

Ayushmann Khurrana: कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को देश ना भुला पा रहा है और ना ही भुलाएगा। लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। जो भी इस रेप और मर्डर की घटना के बारे में सुन रहा है, उसका खून खौल रहा है। अब बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने एक कविता के जरिए पीड़िता का दर्द जाहिर किया है जिसने सभी की आंखें नम कर दीं।

इस कविता के जरिए आयुष्मान ने हर उस लड़की और महिला का दुख जाहिर किया है जिसे जिंदगी में एक ना एक बार मर्दों की गंदी नजर का शिकार होना ही पड़ता है। और फिर जब समाज में ऐसी घटनाओं के लिए लड़कियों को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है और उनपर ही उल्टा बंदिशें बढ़ा दी जाती हैं। 

कोलकाता रेप-मर्डर की घटना पर आयुष्मान खुराना की कविता

आयुष्मान खुराना आए दिन अपने सोशल मीडिया पर खुद की लिखी कविता और शेरो-शायरियां शेयर करते रहते हैं। हालांकि, इस बार जो उन्होंने लिखा है, वो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देगा कि एक समाज के रूप में हम कितना गिर चुके हैं। काश! मैं भी लड़का होती… एक्टर ने अपनी कविता में यही बात कही है।

उन्होंने वीडियो में कहा- “मैं भी बिना कुंडी लगाकर सोती, काश मैं भी लड़का होती। झल्ली बनकर दौड़ती उड़ती, सारी रात दोस्तों के साथ फिरती, काश मैं भी लड़की होती”।

Advertisement

‘काश मैं ही लड़का होती…’

उन्होंने आगे कहा कि कैसे सभी लोग लड़कियों को पढ़ा-लिखाकर सशक्त बनाने की बात करते हैं और जब वो पढ़-लिखकर डॉक्टर बन जाती हैं तो उसकी मां ना रोती। उन्होंने रेप और मर्डर का जिक्र किया और कहा- ‘काश! उन पुरुषों में भी थोड़े से स्त्रीपन की कोमलता होती। काश मैं ही लड़का होती’।

अंधाधुन स्टार ने आगे लिखा कि कैसे वो लड़का होती तो उसपर एक पुरुष सुरक्षाकर्मी की नजर भी पाक होती। उन्होंने अंत में कहा- ‘काश मैं एक लड़का होती। अगर मैं एक लड़का होती शायद आज मैं भी जिंदा होती’। यहां सुनिए आयुष्मान खुराना की कविता-

Advertisement

ये दर्दनाक घटना 9 अगस्त की बताई जा रही है जब कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर मृत पाई गई। बाद में पता लगा कि उसकी बेरहमी से हत्या करने से पहले उसके साथ रेप हुआ।

ये भी पढ़ेंः चीखती रही मां, खाए पुलिस के डंडे,बंटवारे के बाद मनोज कुमार ने ऐसे गुजारी थी रिफ्यूजी कैंप में जिंदगी

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 15 August 2024 at 08:55 IST