पति राघव चड्ढा के मुद्दे पर परिणीति चोपड़ा ने झाड़ा पल्ला, सरेआम बोलीं- 'मैं तो कुछ जानती ही नहीं...', एक्ट्रेस का रिएक्शन Viral

Parineeti Chopra On Raghav Chadha Controversy: परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने पति राघव चड्ढा से जुड़े हुए सवालों से पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रही हैं। उन्हें कुछ भी न पता होने का दावा कर रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Parineeti Chopra On Raghav Chadha Controversy
Parineeti Chopra On Raghav Chadha Controversy | Image: instagram

Parineeti Chopra On Raghav Chadha Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने चैट शो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसके साथ- साथ उनके पति से जुड़ा हुआ विवाद भी खूब सुर्खियों में चल रहा है। इसी बीच एक इवेंट के दौरान परिणीति से उनके पति राघव चड्ढा से जुड़े विवाद पर सवाल किया गया, तो उनका जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। आइए देखते हैं कि एक्ट्रेस ने ऐसा क्या बोल दिया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

पति राघव चड्ढा से जुड़े सवालों से अनजान बनीं परिणीति

दरअसल, हाल ही में राघव चड्ढा को लेकर राजनीतिक मामलों से जुड़ी हुई काफी चर्चा रही है। ऐसे में जब परिणीति एक पब्लिक इवेंट में पहुंचीं, तो मीडिया ने उनसे इस मुद्दे पर रिएक्शन जानना चाहा। हालांकि, परिणीति ने काफी कूल अंदाजा में जवाब में कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें कोई कुछ बताता ही नहीं है। एक्ट्रेस द्वारा जवाब देने का यह अंदाज इंटरनेट पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

परिणीति का यह रिएक्शन जहां कई लोगों को पसंद आ रहा है। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी उठाने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके जवाब को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो से साफ पता चल रहा है कि परिणीति चोपड़ा किसी भी प्रकार की बात या रिएक्शन अपने पति राघव से जुड़ी नहीं करना चाहती हैं, वह इसीलिए पैपराजी द्वारा पूछे गए सवाल को नजरअंदाज करती हुई नजर आईं।

शो 'मॉम टॉक्स' को लेकर भी चर्चा में एक्ट्रेस

इन दिनों परिणीति अपने नए चैट शो 'मॉम टॉक्स' को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। यह शो ZEE5 पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसमें वह मातृत्व और उससे जुड़े अनुभवों पर बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस शो पर उन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। परिणीति के इस नए सफर में उनके पति राघव चड्ढा भी उनका पूरा समर्थन करते नजर आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के इस प्रोजेक्ट की तारीफ करते हुए गर्व जताया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर गरजी 'धुरंधर 2', 1000 करोड़ क्लब से मचाया तहलका
 

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड