Dhurandhar 2 BO Collection: 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर गरजी 'धुरंधर 2', 1000 करोड़ के क्लब में पहुंच रणवीर सिंह की फिल्म ने मचाया तहलका
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 19: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से तहलका मचा रही है। इस फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 19 दिनों में ही 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 19: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 19 दिन बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रणवीर सिंह की यह फिल्म पहले ही बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे बढ़ रही है। अब 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर, 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है।
ओपनिंग से ही 'धुरंधर 2' ने बनाया माहौल
फिल्म ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर अपनी ताकत दिखा दी थी। इसके बाद पहले दिन 102 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग ने साफ कर दिया था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी।
कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे
‘धुरंधर 2’ ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पहले ही ‘आरआरआर’, ‘पठान’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है। हालांकि, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अभी ‘दंगल’ का रिकॉर्ड अभी भी कायम है।
19वें दिन 'धुरंधर 2' का कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 6 अप्रैल को यानी रिलीज के 19वें दिन करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 1,023.77 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म 1622.72 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।
Advertisement
‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड पर नजर
अब फिल्म की नजर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड पर है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 1742.10 करोड़ रुपये रहा है। जिस रफ्तार से ‘धुरंधर 2’ कमाई कर रही है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा भी पार हो सकता है।