Param Sundari Day 3: दिन पर दिन बढ़ रहा सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म का कलेक्शन, पहले वीकेंड मिला बड़ा सरप्राइज
Param Sundari Box Office Collection Day 3: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' ने तीन दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Param Sundari Box Office Collection Day 3: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। कमाल की बात ये है कि तीन दिनों में इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म 'परम सुंदरी' को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं। रिलीज से पहले टीम ने इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसके रिव्यू कुछ खास नहीं थे।
फिल्म 'परम सुंदरी' ने 3 दिनों में कितने कमाए?
Sacnilk ने अब फिल्म 'परम सुंदरी' के तीसरे दिन के शुरुआती बॉक्स ऑफिस नंबर शेयर कर दिए हैं। अब तक सामने आए अर्ली ट्रेंड की माने तो, तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म 'परम सुंदरी' ने रिलीज के बाद पहले रविवार यानि तीसरे दिन डबल डिजिट में कमाई की है।
फिल्म 'परम सुंदरी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये से ठीकठाक ओपनिंग की थी। फिर दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ा सा उछाल आया और इसने 9.25 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। हालांकि, तीसरे दिन मेकर्स को बड़ा सरप्राइज मिला है। डे 3 पर इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने करीब 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Advertisement
'परम सुंदरी' ने ओपनिंग वीकेंड में किया 25 करोड़ पार
आपको बता दें कि तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस नंबर अभी शुरुआती हैं जिनमें कल तक बदलाव हो सकता है। इस बीच, तीन दिनों के बाद 'परम सुंदरी' ने 26.75 करोड़ रुपये का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। अब कल मंडे है तो असली अग्नि परीक्षा फिल्म के लिए कल होगी। ऐसे में देखना होगा कि वीकेंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'परम सुंदरी' कहां तक जाती है।
ये भी पढे़ंः Param Sundari Day 2: दर्शकों पर छाया ‘परदेसिया’ फीवर? सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म ने दूसरे दिन दिखाई ग्रोथ