Param Sundari Day 2: दर्शकों पर छाया ‘परदेसिया’ फीवर? सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म ने दूसरे दिन दिखाई ग्रोथ
Param Sundari Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' ने वीकेंड में हल्की सी ग्रोथ दिखाई है। जानिए दो दिनों के बाद फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Param Sundari Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'परम सुंदरी' आखिरकार 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसे में अब इसके दूसरे दिन यानि पहले शनिवार के बॉक्स ऑफिस नंबर भी सामने आ चुके हैं।
तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म 'परम सुंदरी' को थिएटर में लगे आज दो दिन हो चुके हैं। ऐसे में दो दिनों में उसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म 'परम सुंदरी' ने दूसरे दिन कितने कमाए?
Sacnilk ने अब फिल्म 'परम सुंदरी' के दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं जिनमें पहले दिन के मुकाबले हल्की सी ग्रोथ देखी जा रही है। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये से ठीकठाक शुरुआत की थी। अब इसके दूसरे दिन यानि पहले शनिवार के बॉक्स ऑफिस नंबर सामने आ चुके हैं।
वीकेंड है तो फिल्म 'परम सुंदरी' के कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखने के लिए मिल रहा है। अर्ली ट्रेंड की माने तो, फिल्म ने डे 2 पर लगभग 9 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं जिनमें कल तक बदलाव हो सकता है। अब दो दिनों के बाद 'परम सुंदरी' ने भारत में करीब 16.25 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है।
Advertisement
जान्हवी कपूर की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर
'परम सुंदरी' ने 7.25 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस ओपनिंग की है। इसी के साथ ये जान्हवी कपूर की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन चुकी है। सबसे बड़ी ओपनर का खिताब एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ के नाम है जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.71 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। दूसरे नंबर पर उनकी साउथ फिल्म ‘देवरा’ है जिसने हिंदी में 7.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की।