Nana Patekar Family: नेशनल अवॉर्ड विनर... कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी, बॉलीवुड के 'क्रांतिवीर' के परिवार में कौन-कौन?
महान अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। बॉलीवुड के 'क्रांतिवीर' के परिवार में कौन-कौन और आखिरी समय में कौन था उनके साथ आईए जानते है....
- मनोरंजन समाचार
- 5 min read

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे गोवा स्थित अपने फ्लैट में सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद बेहोश अवस्था में मिले थे। आनन-फानन में उन्हें तुरंत अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार्डियक अरेस्ट के कारण एक्टर का निधन हो गया। कौन हैं नाना पाटेकरक की पत्नी, बॉलीवुड के 'क्रांतिवीर' के परिवार में कौन-कौन और आखिरी समय में कौन था उनके साथ आईए जानते है....
नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर के अनुसार, सीने में तेज दर्द की शिकायत मिलने पर फ्लैट पर मेडिकल टीम भेजी गई। टीम पहुंचने पर नाना पाटेकर बेहोश मिले। उन्हें बचाने की कोशिश की गई और मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस मामले को मेडिको-लीगल केस के रूप में दर्ज किया गया है।
नाना के साथ आखिरी पलों में क्या हुआ?
मणिपाल अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया, "नाना पाटेकर के घर हमारी एंबुलेंस सुबह 4:20 बजे पहुंची। उनका फ्लैट हमारे अस्पताल के पास है। वहां पर देखा गया कि वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे तो हमारी टीम ने CPR देना शुरू किया और CPR देते-देते उन्हें एंबुलेंस में 4:30 बजे शिफ्ट किया गया और 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया। नाना के साथ उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं था, लेकिन उनके केयरटेकर और दोस्त थे।अभी मेडी को लेकर केस किया गया है क्योंकि उन्हें मृत लाया गया था "
कौन थे पद्म श्री से सम्मानित एक्टर नाना पाटेकर?
पद्म श्री से सम्मानित दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर मुख्य रूप से हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने एक से बढ़कर भूमिका के लिए जानें जाते हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक माना जाता है। मराठी परिवार में जन्मे पाटेकर ने 1978 की फिल्म ‘गमन’ से बॉलीवुड में शुरुआत की। 1988 में अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली और इसके लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इस के बाद नाना ने मुड़कर नहीं देखा।
Advertisement
इन फिल्मों में अपने एक्टिंग से मनवाया लोहा
फिल्म ‘अंगार’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्नि साक्षी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘यशवंत’, ‘अब तक छप्पन’, ‘अपहरण’ और ‘राजनीति’ जैसी कई फिल्मों में दमदार अभिनय से उन्होंने बॉलीवुड में अपना लोहा मनवा लिया था। हाल के दिनों में वे ‘हाउसफुल 5’, विशाल भारद्वाज की ‘ओ’रोमियो’ (पुलिस अधिकारी की भूमिका में) और ‘सूबेदार’ (कैमियो) में भी नजर आए। इन फिल्मों में उन्होंने अपने एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया।
एक्टर के साथ-साथ बड़े किसान थे नाना पाटेकर
अक्षय कुमार के साथ आई फिल्म वेलकम में तो नाना पाटेकर ने अपनी एक्टिंग की ऐसी छाप छोड़ी, कि आज भी उनके किरदार को यादकर लोगों के चेहरे पर हंसी आ जाती है। ‘वेलकम’ फ्रैंचाइजी में उदय शेट्टी के किरदार और डायलॉग “कंट्रोल उदय कंट्रोल” दर्शकों में बेहद लोकप्रिय रहे। नाना पाटेकर किसानों की आवाज भी उठाते रहे। वे खुद बड़े किसान थे और 27 एकड़ के फार्म हाउस में खेती करते थे। अभिनय के अलावा उन्होंने फिल्म निर्माण में भी रुचि दिखाई। 1991 में ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ से निर्देशन की शुरुआत की। सिनेमा और कला में योगदान के लिए 2013 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
Advertisement
'क्रांतिवीर' के परिवार में कौन-कौन?
पारिवारिक जीवन की बात करें तो उनकी शादी 1978 में नीलकंती से हुई थी, जो खुद भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थीं। शादी के बाद उनके दो बेटे हुए दुर्वासा और मल्हार। दुर्वासा की दो साल की उम्र में बीमारी से मौत हो गई थी। नाना के जीवन का ये सबसे मुश्किल पल था। बाद में वे पत्नी से अलग हो गए और निजी जीवन जीने लगे। अब उनके एक बेटे मल्हार पाटेकर हैं। फिल्मों की शूटिंग से टाइम मिलने के बाद वो ज्यादातर समय पुणे के पास डोणजे गांव स्थित अपने फार्महाउस पर बीताते थे। आज उनकी इसी आवास पर पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार शाम पुणे स्थित इसी फार्महाउस में किया जाएगा।