'उनका जीवन तिरंगे की आन-बान और शान के लिए समर्पित था, वो 'परिंदे' की तरह...', PM मोदी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पाटेकर को एक ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जिनमें "गहराई, अलग पहचान और एक खास मौजूदगी" थी।

pm modi paid tribute to actor nana patekar
PM मोदी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि | Image: X/Republic

भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हो गया। उन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड और फैंस के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी। उनके निधन पर सिने जगत से लेकर राजनीति गलियारों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। नाना के साथ बिताए पल को यादकर सभी उन्हें श्रद्धाजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए उनके लिए बड़ी बात कही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पाटेकर को एक ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जिनमें "गहराई, अलग पहचान और एक खास मौजूदगी" थी और जिनके काम को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, गोवा सीएम प्रमोद सावंत, सीएम योगी समेत कई राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी हैय।

पीएम मोदी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने X पोस्ट में लिखा है, पाटेकर ने हर भूमिका में विविधता और रचनात्मकता का समावेश किया और अपनी बेबाक और स्पष्ट राय के लिए भी सराहे गए। नाना पाटेकर जी जैसी गहराई, अलग पहचान और खास मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। उन्होंने हर भूमिका में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता दिखाई और हमें ऐसे किरदार दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। वे अपनी बेबाक और स्पष्ट राय के लिए भी जाने जाते थे और अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे।"

वे एक असाधारण कलाकार थे-पीएम मोदी

वहीं, दिल्ली में एक कार्यक्रम में नाना पाटेकर को याद करते हुए मंच से पीएम मोदी ने कहा, "आज सुबह हमें खबर मिली कि मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। वे एक असाधारण कलाकार थे जिन्होंने कई तरह की भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता। नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे के सम्मान और गौरव के लिए समर्पित था। वे किसी बंधन में बंधने को तैयार नहीं थे; एक 'परिंदे' की तरह, उन्होंने सिनेमा के विशाल आसमान में उड़ान भरी। अपनी फिल्मों के जरिए उन्होंने समाज की मौजूदा व्यवस्था पर तीखे प्रहार किए।"

Advertisement

"नाना पाटेकर वे एक सच्चे 'क्रांतिवीर' थे जिन्होंने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनकी खामोशी उतनी ही असरदार थी जितनी उनकी दमदार आवाज। उन्होंने हमेशा देश-विरोधी तत्वों पर लगाम लगाने की वकालत की। मैं नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवार व चाहने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति-अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है और इसे कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। X पर उनके साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पांच दशकों तक उन्होंने अपने सहज अभिनय और सशक्त संवाद अदायगी से दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी। गंभीर सामाजिक विषय हों या हास्य-व्यंग्य, उन्होंने जिस किरदार को निभाया, उसे जीवंत बना दिया।

Advertisement

शाह ने आगे लिखा, 'नाम फाउंडेशन' के माध्यम से सूखे से जूझ रहे किसान परिवारों की सेवा हो या सीमा पर जाकर जवानों का हौसला बढ़ाना, वे ख्याति के शिखर पर पहुंचकर भी अपनी मिट्टी से जुड़े रहे। जब भी उनसे मिलना हुआ, उनकी सरलता व स्पष्टवादिता ने सदैव प्रभावित किया। ईश्वर शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति"

हम उनको अनेक सालों तक याद रखेंगे-गडकरी 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर कहा,"नाना पाटेकर मेरे निजी दोस्त थे पिछले अनेक सालों से उनका मेरा पारिवारिक संबंध था। किसानों के लिए उन्होंने संवेदनशील भाव से बहुत अच्छा काम किया। हम उनको अनेक सालों तक याद रखेंगे। उनकी अनेक भूमिका हम भूल नहीं सकते हैं। उनके जाने से हमारे सामाजिक और राष्ट्रीय जीवन में हानि हुई है....मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं उनकी आत्मा को शांति मिले"

मेरे बहुत ही निजी दोस्त थे-CM सावंत

गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, "नाना पाटेकर का निधन आज सुबह-सुबह 5:30 बजे गोवा में हुआ है। निजी अस्पताल में उनको मृत लाया गया। इस खबर से मुझे बहुत दुख हुआ है और पूरे देश और महाराष्ट्र के लिए ये बहुत बड़ी क्षति है। वह बहुत ही अच्छे कलाकार और समाजसेवक थे। मेरे बहुत ही निजी दोस्त थे। तो ये मेरे लिए व्यक्तिगत नुकसान है...मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं।"

दिल का दौरा पड़ने से नाना पाटेकर का निधन

बता दें कि नाना पाटेकर का आज, गुरुवार की सुबह 5:20 बजे उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने में सीने में तेज दर्द की शिकायत बताई डॉक्टरों की टीम तुरंत उनके फ्लैट पर पहुंची।  45 मिनट तक उन्हें लगातार CPR देने के बावजूद बचाया नहीं जा सका।
 

यह भी पढ़ें: 'जमीन पर पड़े थे, और...', आखिरी पलों में नाना पाटेकर के साथ क्या हुआ?

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड