अपडेटेड 10 April 2025 at 17:59 IST
पहले खुद किया चीट, फिर लगाया गैर मर्द संग संबंध बनाने का आरोप, ओम पुरी की पहली पत्नी के खुलासे से बॉलीवुड सन्न
Seema Kapoor on Om Puri: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर ओम पुरी और उनकी पहली पत्नी सीमा कपूर के रिश्ते का अंत काफी दर्दनाक रहा।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Seema Kapoor on Om Puri: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर ओम पुरी और उनकी पहली पत्नी सीमा कपूर के रिश्ते का अंत काफी दर्दनाक रहा। ओम पुरी ने सीमा को चीट किया था और फिर तलाक केस के दौरान उनपर गंदे-गंदे आरोप भी लगाए जिससे उनकी एक्स वाइफ बुरी तरह टूट चुकी थीं।
सीमा कपूर ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वो प्रेग्नेंट थीं जब ओम पुरी ने उन्हें अपने अफेयर के बारे में बताया था। 'सिटी ऑफ जॉय' के सेट पर ओम की मुलाकात नंदिता पुरी से हो गई थी और वहीं से उनका अफेयर शुरू हो गया था।
प्रेग्नेंट थीं सीमा जब ओम पुरी ने किया चीट
जब सीमा दिल्ली में थीं, तब ओम पुरी ने उन्हें फोन पर बताया कि उनकी जिंदगी में कोई और आ गया है और वो सीमा से तलाक लेना चाहते हैं। ये सुनते ही सीमा मुंबई वापस लौट गईं लेकिन ओम शूटिंग के सिलसिले में कहीं बाहर चले गए थे। तब सीमा ने एक्टर के सामान में नंदिता के लव लेटर्स देखे जिसके बाद वो बुरी तरह टूट चुकी थीं।
सीमा ने बताया कि कैसे उस समय वो प्रेग्नेंट थीं इसलिए वो ओम पुरी को तलाक नहीं देना चाहती थीं लेकिन नंदिता ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। वो रोज फोन करतीं और ओम से लड़ती-झगड़ती थीं। ओम शराब पीने लगे थे और चीजें बिगड़ती चली गई थीं जिसके बाद रात को ही सीमा ओम को छोड़कर अपने घर चली गईं।
Advertisement
खुद चीट करने के बाद ओम पुरी ने सीमा पर लगाए गंदे आरोप
सीमा के भाई अन्नू कपूर काफी नाराज हो गए थे और ओम पुरी को सुप्रीम कोर्ट तक घसीटने की धमकी दे डाली थी लेकिन सीमा नहीं चाहती थीं कि कोई केस हो। फिर ओम पुरी ने जो किया, उसे देख सीमा का दिल और टूट गया। ओम पुरी ने उनपर एडल्टरी का आरोप लगाया और दावा किया कि उनके पेट में पल रहा बच्चा किसी और का है। ये आरोप सीमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं।
सीमा कपूर ने आगे बताया कि कैसे वो तीन महीने की प्रेग्नेंट थीं, जब वह ओम पुरी से अलग हो गई थीं। उनके मिसकैरेज के बाद ओम पुरी ने अपने सेक्रेटरी के जरिए उन्हें 25 हजार रुपये भिजवाए थे जिसे सीमा ने लेने से मना कर दिया था।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 10 April 2025 at 17:59 IST