अपडेटेड 21 February 2026 at 07:30 IST

O'Romeo Vs Assi Vs Do Deewane Seher Mein: दूसरे शुक्रवार भी शाहिद की 'ओ रोमियो' का जलवा जारी, 'अस्सी' और 'दो दीवाने' पड़े फीके

Box Office Collection: नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। वहीं ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने शहर में’ ने धीमी शुरुआत जरूर की है, लेकिन पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए आने वाले दिनों में इनकी कमाई बढ़ सकती है।

Follow : Google News Icon  
o Romeo day 8 vs assi vs do deewane seher mein day 1 box office collection shahid Kapoor taapsee pannu siddhant Chaturvedi mrunal thakur tripti dimri
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | Image: Social Media

Assi Vs O Romeo Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा दूसरे शुक्रवार को भी बना हुआ है। नई रिलीज़ तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर व सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने शहर में’ भी सिनेमाघरों में उतर चुकी हैं, लेकिन कमाई के मामले में ये दोनों फिल्में फिलहाल ‘ओ रोमियो’ को टक्कर नहीं दे पा रही हैं।

दूसरे शुक्रवार भी आगे रही ‘ओ रोमियो’

Uploaded image

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज़ हुए 8 दिन हो चुके हैं। दूसरे शुक्रवार यानी 20 फरवरी को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद इसने नई रिलीज फिल्मों से ज्यादा कमाई की।

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ ने आठवें दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 49.35 करोड़ रुपये हो चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 75.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।

‘ओ रोमियो’ की ऑक्यूपेंसी

आठवें दिन फिल्म की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 8.67% रही। इसमें सुबह के शो 5.90% रही हैं। वहीं दोपहर के शो 8.58% और शाम के शो 7.90% रही हैं।  वर्किंग डे होने की वजह से दर्शकों की संख्या थोड़ी कम रही, लेकिन फिर भी फिल्म की पकड़ बनी हुई है।

Advertisement

तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ की कमाई

तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 7.38% रही।

शोज की बात करें तो सुबह 3.88% रही। इसके बाद दोपहर को 7.24% रही है। शाम को 6.92% और रात में 11.48% ऑक्यूपेंसी पहले दिन देखने को मिली है।  फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है।

Advertisement

‘दो दीवाने शहर में’ का पहले दिन का कलेक्शन

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने शहर में’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जो कि ‘अस्सी’ से थोड़ी ज्यादा है। फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.29% रही।

पहले शोज का हाल सुबह 5.77% रहा है। वहीं दोपहर को बढ़कर 8.48% आ गया। इसके बाद में शाम के समय 7.94% और रात तक 14.96% तक आ गया। सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है, जिसका फायदा आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल सकता है।

स्टारकास्ट से सजी है ‘ओ रोमियो’

‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म को दर्शकों का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है।

नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। वहीं ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने शहर में’ ने धीमी शुरुआत जरूर की है, लेकिन पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए आने वाले दिनों में इनकी कमाई बढ़ सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है।

यह जरूर पढ़ें: Assi Review: पर्दे पर उतरी दिल दहलाने वाली हकीकत, झकझोर देगी तापसी की फिल्म 'अस्सी' की सच्चाई, पढ़ें सोशल मीडिया रिव्यू

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 21 February 2026 at 07:30 IST