Assi Review: पर्दे पर उतरी दिल दहलाने वाली हकीकत, झकझोर देगी तापसी की फिल्म 'अस्सी' की सच्चाई, पढ़ें सोशल मीडिया रिव्यू
Assi Movie Social Media Review: अगर आप गंभीर विषयों पर बनी दमदार फिल्मों के शौकीन हैं, जो सिर्फ एंटरटेन ही नहीं करती बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर देती हैं, तो ‘अस्सी’ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह फिल्म दिल को छू जाती है और लंबे समय तक दिमाग में बनी रहती है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Taapsee Pannu Movie Assi Review: बॉलीवुड की दमदार अदाकारा तापसी पन्नू और निर्देशक अनुभव सिन्हा की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने एक गंभीर और सोचने पर मजबूर कर देने वाली फिल्म लेकर आई है। इन दोनों ने पहले मुल्क और थप्पड़ जैसी दमदार फिल्मों में साथ काम किया था, और अब उनकी नई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म अस्सी 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
रिलीज होते ही ‘अस्सी’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है। दर्शक इसे “झकझोर देने वाली”, “सच के बेहद करीब” और “दिल को छू जाने वाली” फिल्म बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि समाज की कड़वी सच्चाइयों से रूबरू कराती है।
कहानी और फिल्म का असर
‘अस्सी’ एक गंभीर सामाजिक मुद्दे पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है। फिल्म में तापसी पन्नू एक मजबूत और संवेदनशील वकील की भूमिका में नजर आती हैं, जबकि कनी कुसरुति ने एक रेप सर्वाइवर का किरदार निभाया है। उनकी परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर खास तौर पर तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं कि उन्होंने अपने किरदार को बहुत ही सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारा गया है।
कनी कुसरुति का अनुभव
फिल्म की रिलीज से पहले कनी कुसरुति ने एक इंटरव्यू में बताया कि ऐसे ट्रॉमा से भरे किरदार को निभाना आसान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि किसी सर्वाइवर के दर्द को पूरी तरह महसूस करना संभव नहीं है, लेकिन उन्होंने पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने किरदार को निभाने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे खुद को उस दर्द में पूरी तरह डुबो नहीं देतीं, ताकि उनका मानसिक संतुलन बना रहे। यही संतुलन उनकी एक्टिंग में भी साफ नजर आता है।
Advertisement
सोशल मीडिया पर कैसा है रिएक्शन?
फिल्म देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे “आंखें खोल देने वाली फिल्म” बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि यह फिल्म समाज के लिए बहुत जरूरी है। कई यूजर्स ने तापसी और कनी दोनों की एक्टिंग की तारीफ की है और अनुभव सिन्हा के निर्देशन को भी सराहा है।
तापसी पन्नू की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू जल्द ही फिल्म वो लड़की है कहां? में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ प्रतीक गांधी दिखाई देंगे। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
Advertisement
अगर आप गंभीर विषयों पर बनी दमदार फिल्मों के शौकीन हैं, जो सिर्फ एंटरटेन ही नहीं करती बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर देती हैं, तो ‘अस्सी’ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह फिल्म दिल को छू जाती है और लंबे समय तक दिमाग में बनी रहती है।