तेरी दुल्हन सजाऊंगी… डोसा खाते हुए पत्नी प्रियंका चोपड़ा के गाने पर झूमे निक जोनस, फैंस बोले- देसी हो गए हमारे जीजू
Nick Jonas: अमेरिकी सिंगर-एक्टर निक जोनस ने अपनी वाइफ प्रियंका चोपड़ा के वायरल गाने 'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' पर वीडियो बनाया है जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Nick Jonas: अमेरिकी सिंगर-एक्टर निक जोनस कभी अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को हाइप करने का मौका नहीं छोड़ते। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया, जब उन्होंने ‘देसी गर्ल’ के 2005 के गाने ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ पर रील बनाकर शेयर की।
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसा होता है कि पुराने गाने या किसी फिल्म के सीन्स वायरल हो जाते हैं। ऐसे ही बॉलीवुड फिल्म ‘बरसात’ का एक गाना ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ भी ट्रेंड कर रहा है। जैसे ही निक जोनस की इस पर नजर पड़ी, उन्होंने भी इसपर तुरंत रील बना डाली।
निक जोनस ने ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ गाने पर बनाया वीडियो
सिंगर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो डोसा खाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने वीडियो पर लिखा है- ‘जब ब्रेकफास्ट बुफे में उनके पास डोसा हो’। हालांकि, फैंस की नजरें रील पर लगाए गए गाने पर चली गई है जो है वायरल ट्रैक ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’। इसे शेयर करते हुए निक जोनस ने कैप्शन में लिखा- ‘ये गाना कमाल है’।
फैंस ने जबसे ये वीडियो देखा है, उनकी हंसी नहीं रुक रही है। लोगों का कहना है कि ‘निक जोनस अब पूरी तरह ठेठ देसी बन चुके हैं। वो हिंदी गाने पर झूमते हुए डोसा खा रहे हैं’। दूसरा यूजर कमेंट करता है- ‘क्या गाना चुना है’। एक ने लिखा- ‘जबसे ये गाना वायरल हुआ है, मैं मेनिफेस्ट कर रही थी कि इसपर हमारे जीजू कब वीडियो बनाएंगे, आखिरकार’।
Advertisement
प्रियंका चोपड़ा ने रीशेयर किया वीडियो
दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा ने तुरंत अपने पति के वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर कर दिया है और साथ में रोने और हंसने वाली इमोजी लगाई है। बात करें फिल्म ‘बरसात’ की तो, इसका निर्देशन सुनील दर्शन ने किया है। इसमें बॉबी देओल, प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु लीड रोल में नजर आए थे।