Dhurandhar Box Office Collection: वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर’ ने तोड़ा RRR का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा कमाने वाली मूवीज की लिस्ट में कौन से नंबर पर?

Dhurandhar Box Office Collection Day 48: ‘धुरंधर’ नाम की आंधी किसी से रोके नहीं रुक रही है। वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में इसने RRR को पछाड़ दिया है।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar beats RRR
Dhurandhar beats RRR | Image: instagram

Dhurandhar Box Office Collection Day 48: ‘धुरंधर’ नाम की आंधी किसी से रोके नहीं रुक रही है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे कमाल की बात ये है कि 48वें दिन भी रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर करोड़ों में कमाई कर रही है। 

‘धुरंधर 2’ की रिलीज में लगभग दो महीने रह गए हैं लेकिन इसका पहला पार्ट है कि सिनेमाघरों से उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। आदित्य धर ने दोनों पार्ट की शूटिंग एक साथ ही पूरी कर ली थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल को अहम किरदारों में देखा गया।

‘धुरंधर’ ने डे 48 भी मचाया धमाल

‘धुरंधर’ के डे 48 के आंकड़े Sacnilk ने दिए हैं। इनके मुताबिक, 48वें दिन यानि सातवें बुधवार को फिल्म ने हल्की सी गिरावट दिखाते हुए लगभग 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इंप्रेस करने वाली बात ये है कि ये ‘धुरंधर’ का सातवां वीक है। इसमें जहां बड़ी से बड़ी फिल्में दम तोड़ देती हैं या उनकी कमाई लाखों में सिमट जाती है, वही अक्षय खन्ना स्टारर का कलेक्शन अभी भी एक करोड़ रुपये को पार कर रहा है। अब 48 दिनों के बाद ‘धुरंधर’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन करीब 829.40 करोड़ रुपये हो चुका है जो अपने आप में ही ऐतिहासिक है।

Dhurandhar Box Office Records

‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड कमाई में RRR को पछाड़ा

रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ ने ना केवल भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है, बल्कि दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाका मचा दिया है। यही कारण है कि ये वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में तेजी से ऊपर आ रही है। इसी कड़ी में इसने राम चरण और जूनियर एनटीआर की ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR को पीछे छोड़ दिया है और दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन चुकी है। यहां देखिए टॉप 5 की लिस्ट-

Advertisement

दंगल- 2059.04 करोड़ रुपये

बाहुबली 2- 1800 करोड़ रुपये

Advertisement

पुष्पा 2- 1785.84 करोड़ रुपये

धुरंधर- 1287.5 करोड़ रुपये

RRR- 1275.51 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar Box Office Collection: ‘धुरंधर’ ने 47वें दिन नहीं दिखाई ग्रोथ, फिर भी चूर-चूर कर डाला ‘पुष्पा 2’-’छावा’ का रिकॉर्ड

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड