अपडेटेड 19 December 2025 at 12:55 IST

VIDEO: प्रियंका चोपड़ा के पति Nick Jonas पर भी चढ़ा Dhurandhar का खुमार, भाइयों संग किया डांस, फैंस बोले- नेशनल जीजू...

Nick Jonas Video: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस पर भी धुरंधर का जादू चल गया है। उन्होंने फिल्म के गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके भाई भी थिरकते नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Nick Jonas dance on Dhurandhar Song
Nick Jonas dance on Dhurandhar Song | Image: Instagram

Nick Jonas on Dhurandhar Song: आदित्य धर की 'धुरंधर' का क्रेज इस वक्त लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने चारों ओर छाए हुए हैं। अब मशहूर अमेरिकी सिंगर और 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी 'धुरंधर' के एक गाने पर झूमते नजर आए हैं। निक ने फिल्म के गाने 'शरारत' पर भाइयों संग डांस किया, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर रणवीर सिंह ने भी प्यार लुटाया है।

भाइयों संग निक ने किया 'धुरंधर' के गाने पर डांस

निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपने कॉन्सर्ट से पहले जोश बढ़ाने के लिए 'धुरंधर' के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में निक के साथ उनके भाइयों जो और केविन को भी थिरकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सभी को पूरे जोश के साथ इस गाने पर डांस करते देखा जा सकता है। ‘धुरंधर’ के इस गाने में एक्ट्रेस आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा नजर आ रही हैं। 

रणवीर सिंह ने किया कमेंट

वीडियो को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, “नया प्री-शो हाइप सॉन्ग अनलॉक हो गया।” निक ने अपने इस अंदाज से फिर फैंस का दिल जीत लिया है। लोग उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने भी उनके वीडियो पर कमेंट किया। रणवीर सिंह ने निक जोनस के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हाहा जीजू, जाने दे।"

ढेरों फैंस वीडियो पर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, "इसलिए ये नेशनल जीजू हैं।" दूसरे ने कहा, "इसने मेरा दिन बना दिया।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "निक जीजू बेस्ट हैं।"

Advertisement

निक जोनस अक्सर ही बॉलीवुड गानों के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। इससे पहले हाल ही में उन्होंने वॉर 2 के 'आवन जावन' गाने पर भी एक वीडियो शेयर किया था।

'धुरंधर' के कहर से दहला बॉक्स ऑफिस

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' के चर्चे भारत ही नहीं दुनियाभर में हो रहे हैं। फिल्म भारत में तो खूब नोट छाप ही रही है। वर्ल्डवाइड भी धुरंधर बढ़िया कारोबार करती नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके है। 14 दिनों में 'धुरंधर' ने भारत में 460 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। तो वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 700 करोड़ के पार चला गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Dhurandhar: बैन के बाद भी 'धुरंधर' का खूब लुफ्त उठा रहे पाकिस्तानी, धड़ल्ले से डाउनलोड हो रही फिल्म

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 19 December 2025 at 12:55 IST