अपडेटेड 1 January 2024 at 19:11 IST
पत्नी संग रोमांटिक हुए राघव चड्ढा, Parineeti के साथ कुछ यूं सेलिब्रेट किया New Year, Photos
Parineeti-Raghav लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच कपल ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की है, जिसमें उनका रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Parineeti Chopra Raghav Chadha New Year Celebration Photos: केजरीवाल सरकार के मंत्री राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों न्यूअली मैरिड कपल लंदन में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। जहां से वह लगातार एक के बाद एक तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें परिणीति-राघव रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़े...
- लंदन में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं राघव-परिणीति
- एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक फोटोज
- न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर कोजी हुए राघव-परिणीति
शादी के बाद पहली बार पति संग घूमने लंदन पहुंचीं परिणीति
परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी मैरिड लाइफ खुलकर एंजॉय कर रही हैं। इसी कड़ी में न्यू ईयर के मौके पर शादी के बाद पहली बार एक्ट्रेस पति संग घूमने के लिए लंदन पहुंचीं। जहां कपल ने एक साथ नए साल का स्वागत किया। जिसकी कुछ झलकियां परी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। कपल की ये फोटोज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
एक्ट्रेस ने खास लोगों के साथ मनाया न्यू ईयर
Parineeti Chopra ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें एक्ट्रेस भाई और पति संग नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए परी ने नोट में लिखा, 'क्रिसमस और न्यू ईयर चुपचाप अपने खास लोगों के साथ मनाया। कसकर उन्हें गले लगाना और बेड में चॉकलेट खाना। यह बहुत ही कोजी और वार्म था।' इस पोस्ट के वायरल होने के बाद फैंस भी जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।
Advertisement
क्रिसमस की फोटोज भी की थी शेयर
एक्ट्रेस ने इसके पहले क्रिसमस के मौके पर पति संग रोमांटिक होते हुए भी कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर की थी। जो उनके चाहने वालों को खूब पसंद आई थी।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 January 2024 at 18:28 IST