Pregnancy के पहले महीने में इन चीजों से बना लें दूरी, बन सकती है मिसकैरेज का कारण

Pregnancy के शुरूआती महीनों में महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि इस दौरान की गई जरा सी भी लापरवाही मिसकैरेज का कारण बन सकती है।

Pregnancy
ये गलतियां बनती हैं मिसकैरेज का कारण | Image: Freepik

Pregnancy Tips For First Month: शादी के बाद एक महिला की जिंदगी में सबसे खूबसूरत पल मां बनने का होता है। वहीं अगर महिला पहली बार मां बन रही हो तो इसकी खुशी शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन पहली बार प्रेग्नेंट होने वाली महिलाओं को हर बात की जानकारी नहीं होती है। जिसकी वजह से वे कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती है, जिससे उन्हें मिसकैरेज का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान किन गलतियों को करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • आपको भी करना पड़ रहा है मिसकैरेज का सामना?
  • जरा सी गलती भी बन जाती है मिसकैरेज का कारण
  • प्रेग्नेंसी के पहले महीने में खान-पान का रखें ध्यान

जरा सी गलती बन सकती है मिसकैरेज का कारण

शादी के बाद हर महिला का मां बनने का सपना होता है, लेकिन कई बार उनकी लापरवाही उनसे यह खुशी छीन लेती है। प्रेग्नेंस के शुरुआती महीनों में महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि इस दौरान की गई जरा सी भी लापरवाही मिसकैरेज का कारण बन सकती है। इस दौरान उठने-बैठने से लेकर खाने तक की चीजों को लेकर बेहद ही सावधानी बरतनी पड़ती है, क्योंकि गर्भवस्था के समय महिला के खान-पान का सीधा असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। ऐसे में उन्हें कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है।

प्रेग्नेंसी के दिनों में इन चीजों को भूलकर भी न खाएं

गर्म तासीर वाली चीजें
एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रेग्नेंसी के पहले महीने में महिलाओं को गर्म तासीर वाली चीजों को नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ऐसी चीजें बच्चे और मां दोनों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

Advertisement

कच्चे अंडे
गर्भवास्था के पहले महीने महिलाओं को कच्चे अंडे खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से महिलाओं को जानलेवा बैक्टीरिया का सामना करना पड़ सकता है।

अनानास 
पहले महीने में अनानास का सेवन नहीं करन चाहिए।

Advertisement

सहजन 
गर्भ धारण के पहले महीने में सहजन का सेवन करने से भी मना किया जाता है।

कैफिन वाली चीजों से बनाएं दूरी
प्रेग्नेंसी के दौरान कैफिन वाली चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें… Aluminum Foil: सावधान! एल्युमिनियम फॉयल में पैक करते हैं खाना? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

सीफूड खाने से बचें
इस दौरान सीफूड खाने से भी बचना चाहिए।

भूल से भी न खाएं पपीता
प्रेग्नेंसी के दौरान पपीते को खाने से बचना चाहिए। दरअसल, पपीते में लेटेक्स और पपैन पाया जाता है जिसके कारण गर्भाशय में घुटन होती है।

यह भी पढ़ें… गुणों का खजाना है छोटा सा दिखने वाला अलसी का बीज, इन परेशानियों को करता है दूर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Arpit Mishra
पब्लिश्ड