क्या आपने देखा नवाजुद्दीन का आलीशान 'नवाब' हाउस? खुद किया डिजाइन, दीवारों पर लगाई थिएटर की यादें

Nawazuddin Siddiqui Home: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुलासा किया है कि उन्होंने वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' की सफलता के बाद ये घर खरीदा था जिसे उन्होंने डिजाइन किया।

Nawazuddin Siddiqui Home
नवाजुद्दीन सिद्दीकी घर | Image: @nawazuddin._siddiqui/instagram

Nawazuddin Siddiqui Home: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इतने सालों में कई दमदार परफॉर्मेंस देकर सबको अपना दीवाना बना दिया है। सालों तक स्ट्रगल करने के बाद कामयाबी ने उनके कदम छुए और एक्टर भी इस शोहरत को जमकर एंजॉय कर रहे हैं। उन्हें आर्किटेक्चर में खासा दिलचस्पी है और उन्होंने खुद ही अपना महल जैसा घर डिजाइन किया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में फिल्म कंपेनियन के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि उन्होंने वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ की सफलता के बाद ये घर बनाया था। इस घर का नाम 'नवाब' उन्होंने अपने दिवंगत पिता की याद में रखा है। पूरे घर को ट्रेडिशनल अंदाज में बनाया गया है। उन्होंने पहले प्रोपर्टी खरीदी थी और फिर इसे तोड़कर अपनी मर्जी से घर का निर्माण कराया। 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुद डिजाइन किया है अपना 'नवाब' घर

पूरे घर को व्हाइट और ब्लू कलर में रंगा गया है। अंदर कई सारी किताबें और पेंटिंग लगी हैं। एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने कभी घर या कार खरीदने का सपना नहीं देखा था। जब नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में उन्होंने आर्किटेक्चर के बारे में पढ़ा तो उनके मन में अपना घर डिजाइन करने की रुचि बढ़ गई थी।

दीवारों पर अपने थिएटर प्ले के लगाए पोस्टर

नवाजुद्दीन ने आगे बताया कि उन्होंने अपने घर के खंभों और मेहराबों का स्केच बनाया था और फिर पर्सनली निर्माण के लिए सभी जरूरी चीजों का ऑर्डर देते। घर की दीवारों पर नवाजुद्दीन के उन सभी नाटकों के पोस्टर लगे हैं जो उन्होंने थिएटर में किए थे। एक्टर ने बताया कि NSD के कॉरिडोर की दीवारों पर भी कई नाटकों के पोस्टर लगे हुए थे तो थिएटर से जुड़े रहने के लिए उन्होंने भी अपने घर में ऐसा किया। 

Advertisement

इंटरव्यू में आगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने घर की झलक भी दिखाई जिसमें उनका डाइनिंग एरिया देखा जा सकता है। इसमें ग्रे और लकड़ी की कुर्सियां और सफेद पर्दे लगे होते हैं। वहीं जबकि लिविंग रूम देखने में टाइमलेस लग रहा था। उन्होंने बताया कि कांच के दरवाजे और संगमरमर के फर्श वाली उनकी छत, उनके घर का सबसे शांतिपूर्ण कोना रही है।

(images- instagram)

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Pushpa 2 की रिलीज से पहले क्यों भड़के फैंस? मेकर्स को दी कोर्ट में घसीटने की धमकी

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड