Pushpa 2 की रिलीज से पहले क्यों भड़के फैंस? मेकर्स को दी कोर्ट में घसीटने की धमकी
Pushpa 2 Release Date: ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपडेट दिया कि फिल्म अब 15 अगस्त को नहीं, बल्कि 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Pushpa 2 Release Date: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ की रिलीज का फैंस कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ये सबको पता है। पहले फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही थी लेकिन अब बदल गई है। अब सुकुमार की फिल्म इस साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिलीज डेट टलने से फैंस के अंदर आक्रोश भर गया है और वे लीगल एक्शन लेने तक की धमकी दे रहे हैं।
जी हां, हाल ही में ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपडेट दिया कि फिल्म अब 15 अगस्त को नहीं, बल्कि 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। बस फिर क्या था, फैंस का पारा हाई हो गया और वे सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी जाहिर करने लगे।
‘पुष्पा 2’ की रिलीज टली, फैंस ने दी मेकर्स को धमकी
सोशल मीडिया पर दो दिन से ‘पुष्पा 2’ ही ट्रेंड कर रहा है। फैंस लंबे समय से 2021 में आई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में जब रिलीज डेट और आगे खिसक गई तो फैंस अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाए। एक यूजर ने लिखा है- ‘पुष्पा 2 पहले अगस्त में रिलीज हो रही थी, फिर अब दिसंबर में क्यों रिलीज हो रही है। क्या ये फिल्ममेकर्स के लिए कोई मजाक है। लोगों की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं। पुष्पा कम्यूनिटी की तरफ से, मैं इसे रिलीज करने के लिए कोर्ट में केस फाइल कर दूंगा’।
वहीं, दूसरा फैन लिखता है- ‘फिर से रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई। कितनी बार ऐसा करोगे यार, हद होती है’। तीसरे फैन ने पोस्ट किया- ‘क्या आप लोगों को जरा भी अंदाजा है कि हम कितने समय से पुष्पा 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। क्या आपको पता है कि ये हमारे लिए कितनी मायने रखती है। हम दिन गिन रहे हैं। जल्दी रिलीज करो पुष्पा 2’।
Advertisement
‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट क्यों आगे खिसकी?
मेकर्स ने अब अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म की रिलीज टलने के पीछे के कारण का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पुष्पा एक सफल फ्रेंचाइजी है, ऐसे में उसका सीक्वल भी जबरदस्त होना चाहिए जिसके लिए मेकर्स पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। वे दर्शकों के लिए एक बेहतरीन फिल्म बनाना चाहते हैं। शूट और कुछ पोस्ट प्रोडक्शन काम बच गया है जिसकी वजह से ‘पुष्पा 2’ इस साल अगस्त में रिलीज नहीं हो रही है।
मेकर्स के बयान में आगे लिखा है कि वह दर्शकों को ‘पुष्पा 2’ के जरिए एक यादगार एक्सपीरियंस देना चाहते हैं इसलिए वह किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते। उन्होंने फैंस को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद भी किया।