अपडेटेड 18 February 2026 at 21:27 IST

'परिवार ने हमेशा मेरी च्वाइस को...' अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने बताया क्यों नहीं बनीं एक्ट्रेस

Navya Naveli Nanda: नव्या नंदा ने बताया है कि उन्होंने एक्टिंग लाइन क्यों नहीं चुनी। उन्होंने कहा है कि उनके परिवार ने हमेशा से उनकी च्वाइस पर भरोसा रखा है और उनका साथ दिया है।

Follow : Google News Icon  
navya naveli nanda
navya naveli nanda | Image: instagram

Navya Naveli Nanda: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने बताया है कि उन्हें कभी फिल्मों में काम करने का दबाव महसूस नहीं हुआ। स्टार परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद नव्या ने अपना करियर फिल्मों से अलग बिजनेस और सोशल एक्टिविज्म में बनाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने फैसले और परिवार के सपोर्ट पर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बताया है।

परिवार ने हमेशा दिया सपोर्ट

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में नव्या ने कहा कि उनके परिवार ने हमेशा उनकी च्वाइस को महत्व दिया है। उन्होंने बताया कि करियर को लेकर कभी कोई दबाव नहीं बनाया गया है। नव्या के मुताबिक बच्चन परिवार में हर किसी को अपनी राह चुनने की आजादी मिली है और उनके लिए भी यही माहौल रहा है। इसके साथ उन्होंने बताया कि उनसे कभी यह उम्मीद नहीं की गई थी कि वह अपने नाना अमिताभ बच्चन और नानी जया बच्चन की सिनेमाई विरासत को आगे बढ़ाएं। उन्होंने माना कि परिवार की बड़ी पहचान के बावजूद उन्हें खुद अपनी दिशा तय करने को बोला गया था।

बिजनेस माहौल से मिली प्रेरणा

नव्या ने बताया कि बचपन से उन्होंने घर में बिजनेस का माहौल देखा है। उनके पिता निखिल नंदा एक बिजनेसमैन हैं और उन्हें देखकर ही नव्या ने कम उम्र में तय कर लिया था कि वह भी बिजनेस की दुनिया में कदम रखेंगी। उन्होंने कहा बताया कि उनकी दादी, बुआ और मां भी अपने-अपने काम में सक्सेसफुल हैं, जिससे उन्हें प्रेरणा मिली। फिलहाल नव्या आईआईएम अहमदाबाद में दो साल के ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम की स्टूडेंट हैं। वह एक बिजनेसवुमन और सोशल एक्टिविस्ट के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं।

पॉडकास्ट से भी बटोरी चर्चा

नव्या ने 'व्हाट द हेल' नव्या नाम से एक पॉडकास्ट भी शुरू किया था, जिसमें वह अपनी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल मुद्दों पर खुलकर चर्चा करती थीं। इस पॉडकास्ट में तीनों के बीच जनरेशन गैप से जुड़े मुद्दों पर दिलचस्प बातचीत और कभी-कभी बहस भी देखने को मिलती थी। दूसरी तरफ उनके भाई अगस्त्य नंदा ने फिल्मों में कदम रखा है। वह 'द आर्चीज' और 'इक्कीस' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ऑफिस ब्रेक बना काल, तेज रफ्तार बाइक ने छीनी बैंककर्मी की जिंदगी

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 18 February 2026 at 21:27 IST