मेरी मां और बहन जम्मू में... परिवार की चिंता में 'महाभारत' एक्टर ने कई रातें बदली करवटें, खुद को बताया भारतीय जवानों का कर्जदार
टीवी एक्टर शहीर शेख ने बताया कि उन्होंने परिवार की चिंता में कई रातें सिर्फ करवटें बदली हैं। उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता खाए जा रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Shaheer Sheikh Latest Post: पहलगाम अटैक... इसके बाद से भारत और पाकिस्तान में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। भले ही दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए सीजफायर पर सहमति बनी, लेकिन महज कुछ घंटों बाद ही पाक ने संघर्ष विराम तोड़कर नापाक हरकत कर दी थी। ऐसे में भारतीयों को पाकिस्तान के मंसूबों पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। लोग अब भी डर के साए में जी रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका परिवार जम्मू में फंसा हुआ है और वो अपने परिवार की सेफ्टी को लेकर परेशान हैं। इन्हीं में शामिल हैं टीवी के मशहूर एक्टर शहीर शेख, जिन्होंने अपने परिवार की चिंता में कई रातें सिर्फ करवटें बदली हैं।
टीवी एक्टर शहीर शेख ने बताया है कि वो कई रातों से नहीं पाए हैं। उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता खाए जा रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच जब और ज्यादा तनाव बढ़ गया तो उनकी रातों की नींद उड़ गई। हालांकि इस बीच उन्होंने भारतीय सेना पर भी अपना भरोसा बनाए रखा। उन्होंने एक पोस्ट के जरिये भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया है।
मां और बहन जम्मू में, कई रात सो नहीं पाया- शहीर
शहीर शेख ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने परिवार की चिंता से लेकर भारतीय सेना पर अपने मजबूत विश्वास बनाए रखने तक की बात बताई। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'हमारे सशस्त्र बलों के लिए सदा में ऋणी रहूंगा! मेरी मां और बहन जम्मू में हैं... और इन हमलों ने हमें कई रातों तक सोने नहीं दिया। लेकिन जिस तरह से हमारी सेना ने सटीकता, तेज और बहादुरी से जवाब दिया वो काफिल-ए-तारीफ है। मैं सिर्फ सोच सकता हूं कि एक सैनिक के परिवार पर क्या गुजरती होगी जब उनका 'अपना' फ्रंटलाइन पर होता है।'
भारतीय जवानों की बहादुरी को किया सलाम
उन्होंने आगे लिखा, 'सैनिकों को सलाम, अपने परिवारों को सलाम। मैदान में और उसके बाहर यह जिस तरह की बहादुरी दिखाते हैं, वही हमारे देश और उसके देशवासियों को सुरक्षित रखती है। इन कोशिशों में अपने प्रियजनों को खो देने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। जय हिंद।'
Advertisement
फैंस ने की सलामती की दुआ
शहीर शेख की इस पोस्ट के बाद देशभर के लोग उनसे रिलेट कर पा रहे हैं। हर कोई उनके परिवार समेत उन सभी लोगों के लिए दुआएं कर रहा है जो जम्मू में फंसे हुए हैं।
टीवी सीरियल्स से खूब कमाया नाम और अब…
शहीर शेख छोटे पर्दे के पॉपुलर एक्टर हैं। टीवी की दुनिया से कदम रखने वाले एक्टर पहले ही सीरियल में खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने ‘महाभारत’ में अर्जुन का किरदार निभाकर लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। आज भी उन्हें अर्जुन की भूमिका के लिए याद किया जाता है। इससे पहले उन्होंने कई टीवी सीरियल्स भी किए जिसमें 'नव्या', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'ये रिश्ते हैं प्यार के' शामिल हैं। वो ओटीटी पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं। इसके अलावा शहीर बड़े पर्दे पर भी फेमस हैं। उन्हें हाल ही में 'दो पत्ती' में देखा गया था।