Haq: थिएटर में फिल्म देखने के बाद यामी गौतम के गले लगी मुस्लिम महिला, आंखों से छलके आंसू, बोलीं- मैं भी हक के लिए लड़ सकती हूं
Haq Movie: यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' देख एक मुस्लिम महिला भावुक हो गई। थिएटर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला फिल्म देखने के बाद यामी को गले लग रोती नजर आ रही हैं और वो कहती हैं कि मुझे इससे हिम्मत मिली है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Emraan Hashmi- Yami Gautam Haq movie: इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर 'हक' ने शुक्रवार (7 नवंबर) को रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज से पहले सुर्खियों और विवादों दोनों में बनी रही। 'हक' 1985 के चर्चित शाह बानो केस पर बनी है। शाह बानो का परिवार फिल्म के खिलाफ कोर्ट भी गया। तमाम विवादों के बीच 'हक' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलती नजर आ रही है।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'हक' फिल्म देखने के बाद थिएटर में एक मुस्लिम महिला यामी गौतम के गले लग जाती हैं। वो रोने लगती हैं और कहती हैं कि इस फिल्म को देख उन्हें हिम्मत आई है। अब वो भी अपने हक के लिए लड़ सकती हैं।
यामी को गले लगाकर रोने लगी महिला
दरअसल, यामी गौतम और इमरान हाशमी फिल्म को लेकर दर्शकों का रिएक्शन देखने के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग शो में पहुंचे थे। इस दौरान मूवी का शो खत्म होते ही एक मुस्लिम महिला सीधा यामी गौतम के पास आई और उन्हें गले लगा लिया। एक्ट्रेस के गले लग महिला की आंखों में आंसू भी छलक आए। वो कहती हैं, "बहुत खुशी हुई। देखने मुझे ऐसा लगा कि हक हमको मिलना चाहिए।"
इसके बाद यामी उन्हें संभालते हुए कहती हैं, "आप हिम्मत रखिए। हमसे जो बन पड़ेगा, हम करेंगे। कई बार अच्छा हो जाता है समाज के लिए।" इसके बाद महिला ने आगे कहा, "ये मेरे लिए भी है। मैं भी ऐसे लड़ सकती हूं। मुझे बहुत सीख मिली।"
Advertisement
ये क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे देख लोग कह रहे हैं कि इन्होंने फिल्म में इनका शानदार काम किया कि ये सीधा लोगों के दिलों को छू गई।
शाह बानो केस पर बनी है ये फिल्म
'हक' फिल्म में यामी गौतम एक मुस्लिम महिला शाजिया के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपने पति अब्बास खान (इमरान हाशमी) से तलाक के बाद अपने हक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाती है। फिल्म की कहानी 1985 के मशहूर शाह बानो केस से प्रेरित हैं। इस फिल्म के जरिए वर्तिका सिंह ने भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। वो इमरान हाशमी की दूसरी पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं।
Advertisement
फिल्म को मिली बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत
बात फिल्म के कलेक्शन की करें तो 'हक' को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन महज 1.65 करोड़ की ही कमाई की है। हालांकि अब नजरें इसके वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं। देखना होगा कि वीकेंड पर फिल्म कैसा परफॉर्म करती है।