कोई शहरी बाबू… जब आशा भोसले के साथ मुमताज ने अपने आइकॉनिक सॉन्ग पर लगाए थे ठुमके, सिंगर की मौत के बाद वीडियो वायरल

Asha Bhosle-Mumtaz Dance: आशा भोसले के निधन के बाद सीनियर एक्ट्रेस मुमताज ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों कलाकार उनके आइकॉनिक गाने 'कोई शहरी बाबू' पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Asha Bhosle-Mumtaz Dance
Asha Bhosle-Mumtaz Dance | Image: @mumtaztheactress/instagram

Asha Bhosle-Mumtaz Dance: अपनी गायकी के दम पर दुनियाभर में शोहरत हासिल करने वालीं सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। फैंस आशा ताई को याद कर भावुक हो रहे हैं। इसी कड़ी में, लीजेंड्री अदाकारा मुमताज ने आशा को ट्रिब्यूट देते हुए एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों कलाकार उनके आइकॉनिक गाने ‘कोई शहरी बाबू’ पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को देख फैंस की 70 के दशक की यादें ताजा हो गई हैं। ये गाना बॉलीवुड फिल्म ‘लोफर’ का है जो 1973 में रिलीज हुई थी। मुमताज ने इसी मूवी के हिट गाने ‘कोई शहरी बाबू’ पर उसकी सिंगर आशा भोसले के साथ डांस किया था।

आशा भोसले के साथ मुमताज ने किया था डांस

ये वीडियो देखने में किसी हाउस पार्टी का लग रहा है। इसमें मुमताज ब्लैक सूट में काफी ग्रेसफुल और खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके पास सिंगर आशा भोसले खड़ी थीं। दोनों कलाकार अपने हिट गाने पर थिरक रहे थे। जहां मुमताज गाने के डांस स्टेप्स को बखूबी कर रही थीं, वहीं आशा भी उनका साथ देने की पूरी कोशिश करती दिखाई दीं। अब सिंगर के निधन के बाद मुमताज ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है जिसे देख फैंस की आंखें नम हो गई हैं।

वीडियो शेयर करते हुए मुमताज ने लिखा- “आज मुझे गहरा शोक सता रहा है। आशा भोसले जी सिर्फ एक महान सिंगर ही नहीं थीं, बल्कि मेरे कई यादगार फिल्मी पलों की आत्मा थीं। उनके गानों ने मेरे अभिनय में ऐसी जान, आकर्षण और भावनाएं भर दीं जिन्हें शब्दों में बयां करना नामुमकिन है”।

Advertisement

'आशा भोसले की आभारी रहूंगी'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि कैसे आशा द्वारा गाए गए गानों पर परफॉर्म करना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात थी जो अपनी आवाज से हर गाने को ऐसा बना देती थीं जिसे भूलना आसान नहीं। मुमताज ने लिखा- “उन्होंने मुझे और फिल्म इंडस्ट्री को जो मधुर संगीत दिया, उसके लिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी। उनकी आवाज हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले”।

अब फैंस इस पोस्ट फर धड़ाधड़ कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- ‘लीजेंड्रस कभी मरते नहीं’। तो दूसरे फैन ने कमेंट किया- ‘बॉलीवुड की दो लीजेंड एक ही फ्रेम में’। बहुत से लोगों ने मुमताज की फिटनेस की भी तारीफ की। वहीं, बहुत से फैंस आशा ताई को याद कर भावुक हो गए हैं। 

Advertisement

ये भी पढे़ंः नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा को हीरोइन बनाएंगे अरिजीत सिंह? स्टार किड की मासूमियत से नजरें नहीं हटा पाएंगे आप

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड