
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा को हीरोइन बनाएंगे अरिजीत सिंह? स्टार किड की मासूमियत से नजरें नहीं हटा पाएंगे आप
Nawazuddin Siddiqui Daughter: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेकर अपने फैंस का दिल तोड़ दिया था। हालांकि, अब खबरें हैं कि वो एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा नजर आएंगी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
अफवाहों का बाजार गर्म है कि मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने लंदन में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। ये वो फिल्म है जिसका निर्माण और निर्देशन वो खुद कर रहे हैं।
Image: instagram
खबरें हैं कि इस फिल्म में उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा सिद्दीकी को कास्ट किया है। बॉलीवुड हंगामा ने सूत्र के हवाले से बताया कि मूवी का कॉन्सेप्ट अरिजीत के ही दिमाग में आया था।
Image: instagramAdvertisement
अरिजीत चाहते थे कि फिल्म से जुड़ी क्रिएटिव फ्रीडम उनके पास ही रहे ताकि वो अपनी मर्जी से इसे जैसा चाहे बना सकें। कहानी तीन युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनमें से एक का किरदार शोरा निभा रही हैं।
Image: instagram
ये तीनों युवाएं समाज के बिल्कुल अलग-अलग वर्गों से आते हैं। उनके संघर्ष, हालात और प्रिविलेज अलग-अलग हैं, फिर भी उनके रास्ते टकराते हैं। कहानी उनकी अलग-अलग दुनिया को लेकर है।
Image: instagramAdvertisement
जबसे ये खबर सामने आई है, लोग शोरा के बारे में जानने के लिए बेकरार हैं। शोरा 15 साल की हैं जो पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। लोगों को उनकी खूबसूरत आंखें और मासूमियत काफी पसंद आती है।
Image: instagram
नवाजुद्दीन ने 2025 में शोरा का ऑडिशन वीडियो शेयर किया था जिसके बाद लोगों ने स्टार किड के एक्टिंग टैलेंट की जमकर तारीफ की। शोरा को देख नेटिजंस को कभी राधिका आप्टे की याद आई, तो कभी ऐश्वर्या राय की।
Image: Instagram