अपडेटेड 12 March 2026 at 21:45 IST

‘कई मुस्लिम की 3-4 बीवियां…’; मुमताज ने बताया क्यों की हिंदू आदमी से शादी? बोलीं- बप्पा में बहुत आस्था है

Mumtaz: मुमताज जन्म से मुस्लिम हैं लेकिन वो भगवान शंकर और भगवान कृष्ण को बहुत मानती हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने एक हिंदू आदमी से क्यों शादी की है।

Follow : Google News Icon  
Mumtaz with husband
Mumtaz with husband | Image: instagram

Mumtaz: मुमताज हिंदी सिनेमा की सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक हैं। 70 के जमाने में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। वो अपने करियर के पीक पर थीं जब उन्होंने एक्टिंग छोड़कर मयूर माधवानी नाम के एक हिंदू व्यवसायी से शादी कर ली। यह एक अंतरधार्मिक विवाह था। अब सालों बाद उन्होंने शादी के बाद हिंदू धर्म को समझने को लेकर बात की है।

मुमताज जन्म से मुस्लिम हैं लेकिन वो भगवान शंकर और भगवान कृष्ण को बहुत मानती हैं। अब उन्होंने हाल ही में ‘सितारों का सफर’ को दिए एक इंटरव्यू में हिंदू धर्म से अपने जुड़ाव के बारे में बताया और खुलासा किया कि उन्होंने एक हिंदू आदमी से क्यों शादी की थी।

'दोनों धर्मों में विश्वास है'

मुमताज ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि भगवान शंकर और भगवान कृष्ण उनके फेवरेट हैं और वो उनमें गहरी आस्था रखती हैं। वो जब भी अपने घर की सीढ़ियों से नीचे उतरती हैं, तो उन्हें भगवान गणेश की मूर्ति दिखती है और वो माथा टेकती हैं। उन्होंने कहा- 'मैं भगवान शंकर में भी आस्था रखती हूं। बचपन से ही मुझे सुंदर लोग पसंद आते रहे हैं और मुझे लगता है कि वह सबसे सुंदर देवता हैं। मैं उनसे प्रेम करती हूं'। 

उन्होंने आगे कहा- “मैं दोनों धर्मों में यकीन रखती हूं। मैंने एक हिंदू से शादी की है और मेरी बहन ने भी हिंदू से ही शादी रचाई। हम दोनों खुश हैं। मेरे पति मेरा बहुत ख्याल रखते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि लोग हिंदू और मुस्लिम की बात क्यों करते रहते हैं, मैं इसमें यकीन नहीं करती।”

Advertisement
Image

‘मुसलमान से बेहतर है हिंदू आदमी’

मुमताज ने ये भी कहा कि “कई मुसलमान आदमी 3-4 बार शादी करके अपनी पत्नियों को छोड़ देते हैं। इससे मुसलमान हिंदुओं से कैसे बेहतर हैं? एक आदमी को 3-4 शादी करनी ही नहीं चाहिए। मैं खुद मुसलमान हूं, और इसे गलत मानती हूं.. एक पत्नी को रखना, फिर दूसरी से शादी करना, और फिर तीसरी से”। 

दिग्गज अदाकारा ने कहा कि कैसे महिलाएं रिलेशनशिप में काफी पजेसिव हो जाती हैं, ऐसे में उन्हें छोड़कर किसी और से शादी करना पाप है। उन्होंने आगे कहा कि इस लिहाज से हिंदू कहीं बेहतर हैं क्योंकि उन्हें एक ही बार शादी करने की इजाजत है। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Monalisa Bhosle Age: क्या नाबालिग हैं मोनालिसा? फरमान खान से शादी पर बवाल, ‘लव जिहाद’ के आरोपों पर बोलीं वायरल गर्ल

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 21:45 IST