अपडेटेड 26 May 2025 at 23:05 IST

Mumbai Rain: पहली बारिश में मुंबई हुई पानी-पानी! जलमग्न हुआ शहर का पोश एरिया तो विवेक अग्निहोत्री का फूटा गुस्सा

Vivek Agnihotri: मुंबई में मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी। कई इलाकों में सड़कें तालाब बन चुकी हैं। विवेक अग्निहोत्री ने एक पोश एरिया का वीडियो शेयर किया है जिसमें जलमग्न सड़कें दिखाई दे रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Vivek Agnihotri shares video of Waterlogged Napean Sea Road
Vivek Agnihotri shares video of Waterlogged Napean Sea Road | Image: X

Vivek Agnihotri: मुंबई में मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। कई इलाकों में तेज बारिश देखी गई जिसके चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। कई एरिया में सड़कें तालाब बन चुकी हैं। इस बीच, ‘द कश्मीर फाइल्स’ फेम डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने मायानगरी के पोश एरिया का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जलमग्न सड़कें दिखाई दे रही हैं।

ये वीडियो मुंबई के नेपियन सी रोड का है जहां भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है। इसे देख विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने लिखा कि जब ऐसे पोश इलाकों का ये हाल है तो बेचारे आम नागरिक जाएं कहां।

जलमग्न सड़कें देख नाराज हुए विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक्स हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- “नेपियन सी रोड, भारत के बड़े अरबपतियों, टॉप मंत्रियों और अधिकारियों का घर है, जो एक ही शॉवर में दम तोड़ देता है। दिल्ली, बेंगलुरु और अन्य शहरों में भी हर साल यही होता है। भारत का दयनीय शहरीकरण केवल एक दिखावा है। बेचारे आम नागरिक... लेकिन परवाह किसे है?”

मानसून ने मुंबई में इतने पहले दी दस्तक

आपको बता दें कि सपनों के शहर मुंबई में इस बार मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी। 75 साल में पहली बार मुंबई में मानसून का आगमन सबसे जल्दी होने वाला है। IMD के अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई को मुंबई में समय से पहले पहुंच गया। ऐसा अनुमान लगाया गया था कि इस साल मुंबई में 11 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। हालांकि, इससे 16 दिन पहले ही मानसून आ गया है।

Advertisement

अब तक, शहर में सबसे पहले मानसून आने का रिकॉर्ड 29 मई को था, जो 1956, 1962 और 1971 में दर्ज किया गया था। दक्षिण-पश्चिम मानसून के जल्दी आने से यह रिकॉर्ड टूट गया है, क्योंकि शहर में रविवार, 25 मई को देर से भारी बारिश शुरू हुई और सोमवार, 26 मई तक जारी रही।

ये भी पढ़ेंः शादी के 5 साल बाद मां बनीं 'मर्डर 2' फेम एक्ट्रेस, दिखाई बेटे की झलक, पति से बोलीं- आपके साथ बिजनेस…

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 26 May 2025 at 23:05 IST