अपडेटेड 12 November 2024 at 13:56 IST
मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान को धमकी मामले में रायपुर से एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को पिछले सप्ताह जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sharukh: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को पिछले सप्ताह जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस ने आज सुबह रायपुर पुलिस को सूचित किया कि उन्होंने शाहरुख खान को धमकी भरे कॉल से संबंधित अपनी जांच के तहत यहां पंडरी पुलिस थाना क्षेत्र से फैजान खान को गिरफ्तार किया है।
सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शाहरुख खान को धमकी भरा कॉल फैजान के नाम से पंजीकृत फोन नंबर से किया गया था।
मुंबई पुलिस ने फैजान खान को पूछताछ के लिए बुलाया था
मुंबई पुलिस ने सात नवंबर को मामले की जांच के दौरान रायपुर का दौरा किया था और फैजान खान को पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान फैजान ने पुलिस को बताया था कि उसका फोन खो गया था और उसने इस संबंध में दो नवंबर को यहां खमारडीह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस फैजान को रायपुर की एक अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी।
Advertisement
यह भी पढ़ें: India Economic Summit: भारत को सुपर ग्लोबल पावर बनाना हैं, बिना मीडिया के संभव नहीं- अनर्ब गोस्वामी
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 12 November 2024 at 13:56 IST