India Economic Summit: भारत को सुपर ग्लोबल पावर बनाना हैं, बिना मीडिया के संभव नहीं- अर्नब गोस्वामी

India Economic Summit: रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने समिट के उद्घाटन भाषण में कहा कि भारत को सुपर ग्लोबल पावर बनाना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Republic Media Network Editor-in-Chief Arnab Goswami
Republic Media Network Editor-in-Chief Arnab Goswami | Image: R Bharat

India Economic Summit: रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के 'इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024' का शानदार आगाज हो गया है। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने समिट के उद्घाटन भाषण में कहा कि भारत को सुपर ग्लोबल पावर बनाना है।

उन्होंने कहा कि हम अब मीडिल पावर नहीं रहे, हम महाशक्ति हैं। भारत वैश्विक महाशक्ति बनेगा और अगर मीडिया नहीं होगा तो वह महाशक्ति नहीं बन पाएगा। हम भारत को वैश्विक शक्ति बनाने के लिए समर्पित हैं।

'बिना मीडिया के भारत को सुपर ग्लोबल पावर बनाना संभव नहीं'

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने कहा, 'रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क उस सपने की नींव है कि भारत एक सुपर ग्लोबल पावर बनेगा। बिना मीडिया के भारत को सुपर ग्लोबल पावर बनाना संभव नहीं है। इसलिए हम भारत को वैश्विक शक्ति बनाने के लिए समर्पित हैं। हम इसके लिए बहुत उत्सुक हैं।'

ग्लोबल न्यूज के लिए किस चीज की जरूरत?

उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सोचते हैं कि वह ग्लोबल न्यूज कर सकते हैं क्योंकि उनके पास पैसा है, पूरी तरह से गलत हैं। विचार के लिए पैसे की जरूरत नहीं होती। विचारधारा के लिए पैसे की जरूरत नहीं होती। नेशन फर्स्ट के लिए लिए पैसे की जरूरत नहीं होती। अगर हम अपना सबकुछ इसे बनाने में झोंक दे तो हम ऐसा कर सकते है।

Advertisement

'रिपब्लिक के लिए समाचार का मतलब देश की सेवा'

अर्नब गोस्वामी ने कहा कि रिपब्लिक टीवी नेटवर्क दुनिया में इस पैमाने का एकमात्र पत्रकार-स्वामित्व वाला समाचार संगठन है। हमें भावना, विचारधारा, स्वामित्व और वित्त में स्वतंत्र होना चाहिए। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क हमेशा देश में एकमात्र स्वतंत्र रूप से संचालित पत्रकार-स्वामित्व वाले संगठन के रूप में समय की कसौटी पर खरा उतरेगा। उन्होंने कहा कि रिपब्लिक के लिए समाचार का मतलब देश की सेवा है।

यह भी पढ़ें: 'हम सपने देखते नहीं, उसके लिए हर दिन मेहनत करते हैं', India Economic Summit में बोले अर्नब गोस्वामी

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड