कभी 'शक्तिमान' के लिए रणवीर सिंह को बताया था 'अयोग्य', धुरंधर के बाद तारीफ करते नहीं थक रहे मुकेश खन्ना; पढ़ी कसीदें
'शक्तिमान' के किरदार से पॉपुलैरिटी बटोरने वाले मुकेश खन्ना ने 'धुरंधर' की जमकर तारीफ की। साथ ही रणवीर सिंह के लिए कहा कि एक्टर वो अच्छे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Mukesh Khanna Praises Dhurandhar: मुकेश खन्ना अपने बेबाक बयानों को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। 'शक्तिमान' के रोल के लिए उन्होंने भले ही रणवीर सिंह को नकार दिया था, लेकिन 'धुरंधर' में उन्होंने बॉलीवुड एक्टर के किरदार को काफी पसंद किया।
90 के दशक में 'शक्तिमान' के किरदार से पॉपुलैरिटी बटोरने वाले मुकेश खन्ना ने 'धुरंधर' की जमकर तारीफ की। साथ ही इसे कम्प्लीट, कमर्शियल और आम जनता के लिए बनी फिल्म बता दिया। साथ ही कहा कि फिल्म में डायरेक्शन, एक्टिंग से लेकर एडिटिंग तक, हर डिपार्टमेंट ने अपना-अपना योगदान दिया है और एक ऐसी फिल्म बनी है, जिसे सचमुच में धुरंधर कहा जा सकता है।
अक्षय खन्ना की दिल खोलकर की तारीफ
देशभर में इस वक्त 'धुरंधर' में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ हो रही है। इन्हें फिल्मों में बहुत कम ही देखा जाता है। बतौर लीड रोल भी उन्होंने फिल्में की और अपनी छाप छोड़ी। लेकिन इस फिल्म में उन्होंने छाप नहीं छोड़ी, बल्कि सबको खा गए हैं। हीरो से ज्यादा विलेन की तारीफ हो रही है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर शोले के विलेन गब्बर सिंह का डायलॉग चुना और कहा 'कितने आदमी थे' आज भी लोगों को याद है।
मुकेश खन्ना ने रणवीर को लेकर क्या कहा?
मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह और 'शक्तिमान' को लेकर फिल्म की चर्चा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं 'धुरंधर' के हीरो रणवीर सिंह की तारीफ करना चाहूंगा। आप कहेगे कि उन्हें 'शक्तिमान' के लिए मना किया। मैंने ऐसा भले ही किया, मगर एक्टर वो अच्छे हैं। ये मैंने हमेशा ही कहा है। फिल्म में उनकी एनर्जी और जोश कमाल का है। आंखों में गंभीरता है, क्योंकि भारत से आया शख्स खुद को पाकिस्तान की दुनिया में ढालता है।
Advertisement
पहले छीना था 'शक्तिमान' का रोल!
इसके अलावा खन्ना ने निर्देशक आदित्य धर की भी खुलकर तारीफ की। जान लें कि मुकेश खन्ना ने 'शक्तिमान' के रोल के लिए रणवीर सिंह को अयोग्य ठहरा दिया था।
'धुरंधर' का कलेक्शन
स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' की बात करें तो फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 556.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 845 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।