पहले भी मैं तुमसे मिला हूं...विशाल से पहले मोहम्मद रफी गा चुके हैं ये गाना? सच जान रह जाएंगे हैरान
Mohammed Rafi sings Pehle Bhi Main: ‘पागल पागल हैं थोड़े’ सोशल मीडिया पर आपने भी रफी साहब की आवाज में ये गाना जरूर सुना होगा।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Mohammed Rafi sings Pehle Bhi Main: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशत फिल्म पर दर्शकों ने खूब प्यार बरसाया जिसकी बदौलत वो ब्लॉकबस्टर हो गई। कहानी तो ठीक-ठाक थी लेकिन फैंस को 'एनिमल' के गाने काफी भा गए… खासतौर पर गाना ‘पहले भी मैं’। अब इसका एक नया वर्जन सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसमें लीजेंड्री सिंगर मोहम्मद रफी ये गाना गुनगुनाते सुनाई दे रहे हैं।
‘पागल पागल हैं थोड़े, बादल बादल हैं दोनों….’ अगर आप सोशल मीडिया चलाते हैं तो आपने भी रफी साहब की सुरीली आवाज में ये गाना जरूर सुना होगा। ये वहीं गाना है जो रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी पर फिल्म ‘एनिमल’ में फिल्माया गया था। ऐसे में फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या ये रीमेक था।
जब मोहम्मद रफी ने गाया ‘पहले भी मैं…’
जैसे ही सोशल मीडिया पर मोहम्मद रफी की आवाज में ये गाना वायरल हुआ, फैंस थोड़ा हैरान रह गए। वे सोचने लगे कि क्या ‘एनिमल’ में इसका रीमेक यूज किया गया है। क्या सालों पहले किसी फिल्म के लिए मोहम्मद रफी ये गाना गा चुके हैं।
अगर आप भी इसी उलझन में हैं तो चलिए आपका डाउट क्लियर कर देते हैं। दरअसल, ये कमाल AI का है। इसी टेक्नोलॉजी की मदद से 2023 के चार्टबस्टर गाने ‘पहले भी मैं’ को रफी साहब की आवाज में उतारा गया है जिसे कोई एक बार सुन ले तो कभी जहन से मिटा नहीं सकता। मोहम्मद रफी के फैंस के लिए खासतौर पर ये एक बड़ा सरप्राइज था। वैसे तो सोशल मीडिया पर रफी साहब की आवाज में ये गाना कुछ ही सेकंड का है लेकिन इसे सुनने वालों की संख्या कहीं ज्यादा है। अब फैंस डिमांड कर रहे हैं कि ये गाना रफी की आवाज में पूरा रिलीज किया जाए। फैंस तो ये भी कह रहे हैं कि रफी की आवाज में उन्हें ये गाना अब ज्यादा अच्छा लग रहा है।
Advertisement
मोहम्मद रफी की आवाज में AI पहले भी बना चुका है गाने
आपको बता दें कि ‘पहले भी मैं’ से पहले टेक्नोलॉजी के जरिए कई बॉलीवुड गानों को रफी साहब की आवाज दी गई है। पिछले साल आई फिल्म ‘डंकी’ के गाने ‘ओ माही’ का भी रफी वर्जन सोशल मीडिया पर खूब मशहूर हुआ था। इसके अलावा, ‘कबीर सिंह’ का फेमस सॉन्ग ‘तेरा बन जाऊंगा’ पर भी लोगों ने बहुत प्यार बरसाया था।
इस बीच, बात करें ऑरिजिनल 'पहले भी मैं' गाने की तो इसे विशाल मिश्रा ने गाया है जबकि राज शेखर ने इसके बोल लिखे हैं। गाने को संगीत भी विशाल मिश्रा ने ही दिया है।