तो कन्फर्म हो गया श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का रिलेशनशिप? रिहाना के कॉन्सर्ट से लीक हुआ वीडियो
Shraddha Kapoor and Rahul Mody: श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। अब रिहाना के कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Shraddha Kapoor and Rahul Mody: श्रद्धा कपूर ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से छुपाकर रखा है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से उनके रिलेशनशिप रूमर्स मीडिया के गलियारों में छाए हुए हैं। खबरों की माने तो, आशिकी 2 फेम एक्ट्रेस श्रद्धा इन दिनों प्यार में हैं। वह कथित तौर पर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। अब इसी की गवाही देता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। भले ही दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप रूमर्स पर रिएक्ट ना किया हो लेकिन सोशल मीडिया की नजरों से कुछ छुपता नहीं है। हाल ही में दोनों साथ में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर भी गए थे जहां से उनका एक वीडियो अब सामने आया है।
रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग एंजॉय करती दिखीं श्रद्धा कपूर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो धमाल मचा रहा है जिसमें श्रद्धा कपूर को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग रिहाना के कॉन्सर्ट (Rihanna’s concert) में जमकर एंजॉय करते देखा जा सकता है। दोनों रूड बॉय की धुन पर थिरकते हुए नजर आ रहे थे।
ये वीडियो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी का है जिसके पहले दिन रिहाना का भारत में पहला लाइव कॉन्सर्ट हुआ था। तीन दिनों तक चले फंक्शन में बॉलीवुड से तमाम सितारें शामिल हुए थे। पहले दिन मेहमानों के लिए रिहाना ने लाइव स्टेज परफॉर्मेंस दी। श्रद्धा कपूर ने ये कॉन्सर्ट अपने रूमर्ड बीएफ राहुल मोदी के साथ एंजॉय किया।
Advertisement
इवेंट में शामिल हुईं एक मेकअप आर्टिस्ट ने ये झलक फैंस को दिखाई है जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई है। वीडियो में एक्ट्रेस को ब्लैक ड्रेस पहने देखा जा सकता है जिसपर सिल्वर वर्क हो रखा था। उनके बाल खुले हुए थे और उन्होंने न्यूट्रल मेकअप किया हुआ था। वह राहुल के साथ खड़ी होकर डांस करती नजर आ रही थीं।
कैमरा देखते ही शरमा गईं श्रद्धा कपूर
वीडियो में आगे दिख रहा है कि कैसे मेकअप आर्टिस्ट ने जैसे ही कैमरा रूमर्ड कपल की ओर किया, श्रद्धा कपूर शरमाने लगीं और अपना मुंह छुपाने की कोशिश करती नजर आईं। जाहिर है कि वह इस रूमर्ड रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना चाहती हैं।