अपडेटेड 20 August 2025 at 22:03 IST

‘FIR को कुरमुरा की तरह बांटा जा रहा…’; The Bengal Files विवाद पर बरसे मिथुन चक्रवर्ती, किसे सुनाई खरी-खरी?

Mithun Chakraborty on The Bengal Files row: मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता में 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर लॉन्च को लेकर हुए विवाद पर कड़ा रिएक्शन दिया है और पूछा कि हंगामे की जरूरत क्या थी।

Follow : Google News Icon  
Mithun Chakraborty on The Bengal Files row
Mithun Chakraborty on The Bengal Files row | Image: instagram

Mithun Chakraborty on The Bengal Files Row: विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 'द बंगाल फाइल्स' इन दिनों खूब कंट्रोवर्सी में छाई हुई है। ये फिल्म डायरेक्ट एक्शन डे और 1946 के कलकत्ता हत्याकांड की घटनाओं पर केंद्रित है जिसका ट्रेलर लॉन्च कोलकाता में होना था लेकिन इजाजत नहीं दी गई। अब मिथुन चक्रवर्ती ने इस हंगामे पर कड़ा रिएक्शन दिया है।

मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता में 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर लॉन्च को लेकर हुए विवाद पर ANI से बात की और बिना फिल्म देखे ही हुए इस पूरे हंगामे पर हैरानी जताई। उन्होंने इस घटना को "सुनियोजित" बताते हुए राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी TMC पर आरोप लगाया है।

'द बंगाल फाइल्स' विवाद पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "ये सब कुछ पहले से ही प्लान था लेकिन मैं ये सोचकर हैरान हूं कि बिना ट्रेलर देखे, बिना कुछ देखे, वे इसका विरोध कर किसलिए रहे हैं? सच्चाई का सामना करने के लिए? यही दिक्कत है। और कुछ नहीं।"

‘बंगाल में FIR को कुरमुरा की तरह बांटा जा रहा’

इसके अलावा, सीनियर एक्टर ने सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा निर्माताओं पर FIR दर्ज कराने की खबरों पर भी रिएक्ट किया। इसपर मिथुन दादा ने कहा- "बंगाल में FIR को कुरमुरा की तरह बांटा जा रहा है। अगर TMC का कोई छोटा मोटा भी होगा ना, जो पुलिस स्टेशन में जाएगा, FIR करो बोलेगा, तो कर देगा। तो यह ऐसा ही था। तो कोई बात नहीं। अगर FIR हुई है, तो वह (विवेक अग्निहोत्री) इसके खिलाफ लड़ेंगे। कोई बात नहीं।"

Advertisement

‘डिस्को डांसर’ एक्टर ने कहा- “हर कोई सच्चाई से डरता है। यही बात है। यह 1947 है, मेरे जन्म से भी पहले का, जिसके बारे में हम नहीं जानते। अगली पीढ़ी को पता होना चाहिए कि नोआखली में क्या हुआ था...या कलकत्ता में हुए बड़े नरसंहारों में क्या हुआ था। क्या हुआ था। हमने एक लाइन पढ़ी...क्या हुआ? आप सच्चाई नहीं जानना चाहते?”

ये भी पढ़ेंः Bharti Singh: जब भारती संग चलती बस में हुई छेड़खानी, दूधवाले ने कसके पकड़ा और फिर..., कॉमेडियन ने बताई आपबीती

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 20 August 2025 at 22:03 IST