
अपडेटेड 20 August 2025 at 18:15 IST
Bharti Singh: जब भारती संग चलती बस में हुई छेड़खानी, दूधवाले ने कसके पकड़ा और फिर..., कॉमेडियन ने बताई आपबीती
Bharti Singh: ‘कॉमेडी क्वीन’ भारती सिंह ने एक हालिया इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे जब वो बस में ट्रैवल करती थीं, तब उनके साथ छेड़खानी हुई। हालांकि, उस समय उनमें इतनी समझ नहीं थीं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

भारती सिंह के लिए कामयाबी की राह आसान नहीं थी। गरीबी में पली-बढ़ी भारती आज करोड़ों की मालकिन हैं। टीवी पर छाने से पहले वो कॉलेज में कॉमेडी स्किट कराने जाती थीं। तब वो सुबह 5 बजे की बस लेती थीं।
Image: Instagram
भारती ने एक पॉडकास्ट में कहा कि ‘उस बस में सारे दूधवाले होते थे जिन्होंने लुंगिया पहनी होती थी। बस में धक्का लगता तो ऊपर गिर जाते थे। एक-डेढ़ साल तो समझ नहीं आया कि छेड़ रहे थे’।
Image: InstagramAdvertisement

भारती ने आगे कहा- ‘फिर एक दिन किसी ने कसके पकड़ा, तब कुछ अजीब लगा। तब भी मैंने सोचा कि शायद गिरने लगा हो, तो पकड़ लिया। उस समय भी मैंने सोचा गलती से हुआ होगा। तब तो बस पैसे कमाने थे’।
Image: Instagram
भारती ने कहा- ‘बाद में जब दिमाग से बड़ी हुई, तब पता चला गुड टच बैड टच होता क्या है। पहले इनके बारे में सिखाया नहीं जाता था। मां-बहनें भी बात करने से शर्माती थीं’।
Image: YouTubeAdvertisement

कॉमेडियन ने आगे कहा- ‘फिर जब पता चला, तब मेरे अंदर की भारती जागी। फिर मैंने कोहनियां मारी। मैंने अपने से लंबे लड़कों को भी थप्पड़ मारा, चाहे बाद में हाथ कांपता रहे’।
Image: YoutubePublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 20 August 2025 at 18:15 IST