Mirzapur The Movie: मिर्जापुर मूवी की रिलीज डेट आई सामने, पुराने किरदारों के साथ ये नए चेहरे मचाएंगे गदर; देखें नामों की पूरी LIST
Mirzapur The Movie Star Cast: यादगार किरदारों के दम पर 'मिर्जापुर' वेब सीरीज ने बहुत कम समय में खुद को एक कल्ट क्लासिक के तौर पर स्थापित कर लिया है। अब वेब सीरीज के बाद इसकी मूवी भी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में पुराने यादगार किरदारों के साथ-साथ इसमें नए नाम भी शामिल किये गए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Mirzapur The Movie New Characters: मिर्जापुर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से जिस पल का इंतजार किया जा रहा था, अब वो करीब आ गया है। पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब वेब से निकलकर सीधे बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। फिल्म का नाम रखा गया है 'मिर्जापुर द मूवी' और मेकर्स ने इसकी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो नाम जो 'मिर्जापुर द मूवी' में शामिल किये गए हैं।
कब रिलीज होगी Mirzapur The Movie?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मिर्जापुर द मूवी' को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि यह फिल्म 4 सितंबर 2026 के दिन फैंस को थिएटर में असली ‘भौकाल’ देखने को मिलेगा।
पुराने किरदार करेंगे दमदार वापसी
मिर्जापुर की पहचान उसके मजबूत किरदारों से है। फिल्म में भी वही पुराने और पॉपुलर चेहरे नजर आने वाले हैं, जिन्होंने वेब सीरीज को सुपरहिट बनाया था।
फिल्म में दिख सकते हैं ये पुराने किरदार
- कलीन भैया पंकज त्रिपाठी
- गुड्डू पंडित - अली फजल
- गोलू गुप्ता - श्वेता त्रिपाठी
- बीना त्रिपाठी - रसिका दुग्गल
- मुन्ना भैया - दिव्येंदु
- कंपाउंडर - अभिषेक बनर्जी
इसके अलावा हर्षिता गौर (डिंपी), शीबा चड्ढा (वसुधा पंडित), राजेश तैलंग (रमाकांत पंडित), और कुलभूषण खरबंदा (बाऊजी) के किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इन किरदारों की वापसी से कहानी एक बार फिर मिर्जापुर की उसी खूंखार दुनिया में ले जाएगी, जहां सत्ता, बदला और बंदूक का राज चलता है।
Advertisement
नए चेहरे भी बढ़ाएंगे कहानी का तड़का
पुराने किरदारों के साथ-साथ फिल्म में कुछ नए चेहरे भी एंट्री लेने वाले हैं, जो कहानी में नए ट्विस्ट और टकराव लेकर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में कई जाने-माने कलाकारों की एंट्री होगी, जो मिर्जापुर की दुनिया को और बड़ा और खतरनाक बनाएंगे।
संभावित नए कलाकारों की लिस्ट में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, सोनल चौहान और मोहित मलिक जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि इन नामों पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है, लेकिन फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है।
Advertisement
क्यों खास है Mirzapur The Movie?
यह पहली बार होगा जब मिर्जापुर की कहानी थिएटर में बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। वेब सीरीज का जो क्रेज ओटीटी पर था, वही अब सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। दमदार डायलॉग्स, जबरदस्त एक्शन और इमोशनल ड्रामा के साथ फिल्म दर्शकों को पूरा पैसा वसूल अनुभव देने वाली है।
फैंस में जबरदस्त उत्साह
जैसे ही फिल्म की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी साफ देखने को मिल रही है। हर कोई यही कह रहा है कि “इस बार भौकाल थिएटर में मचेगा!”
अब देखना दिलचस्प होगा कि 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है। मिर्जापुर के दीवानों के लिए ये फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं है।