Border 2 OTT Release Date: सिनेमाघरों में गदर मचाने के बाद सनी देओल की 'बॉर्डर 2' होगी ओटीटी पर रिलीज, जानें कब और कहां देख पाएंगे मूवी?
Border 2 OTT Streaming Platform: मल्टीस्टारर वॉर-ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों थियेटर्स में धमाल मचा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म 23 जनवरी 2026 को बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। इसके बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Border 2 OTT Relase On Which Platform: Border 2 OTT Release : सनी देओल की वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है इस बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज की चर्चा भी शुरू हो गई है। बता दें कि फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तो चलिए आपको बताते हैं ये फिल्म कब ओटीटी पर दस्तक देगी। साथ ही, बताएंगे फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें भी-
कब हुई थी रिलीज और कितनी की कमाई?
मल्टीस्टारर वॉर-ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों थियेटर्स में धमाल मचा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म 23 जनवरी 2026 को बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। बात अगर 'बॉर्डर 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो इसने 11 दिनों में 335.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम किरदारों में हैं। फिल्म में मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह जैसे सितारे भी हैं। फिल्म की रिलीज को 12 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
बता दें कि सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की ये फिल्म ऑडियंस को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म पर क्रिटिक्स और ऑडियंस सभी ने खूब प्यार लुटाया है और इसे खूब तारीफें मिल रही हैं। ऐसे में फैंस को इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 'बॉर्डर 2' की ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म को लेकर क्या अपडेट सामने आ रही है, चलिए आपको बताते हैं।
किस OTT प्लेटफार्म पर होगी 'बॉर्डर 2' रिलीज?
जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है वहीं कई लोग ऐसे हैं जो थियेटर जाकर फिल्म नहीं देख पाए हैं, उन्हें फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार है। फिल्म की डिजिटल स्ट्रीमिंग के राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं और अब जानकारी सामने आ गई है कि फिल्म कब ओटीटी पर आएगी।
Advertisement
'बॉर्डर 2' OTT पर कब हो रही है रिलीज?
फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हुंकार लगाई है। फिल्म साल 2026 की पहली हिट बन गई है। ये फिल्म कलेक्शन के मामले में भी कमाल कर रही है और क्रिटिक्स से भी इसे अच्छे रिव्यूज मिले हैं। ऑडियंस को इस वॉर-ड्रामा फिल्म में स्टार्स की एक्टिंग, गाने और स्टोरीलाइन काफी पसंद रही है हालांकि, कुछ बातों के चलते इस फिल्म को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन ओवरऑल फिल्म की परफॉर्मेंस शानदार है। फिल्म अभी थियेटर्स में रन कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है और इस बीच फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स की तरफ से अभी फिल्म की ऑफिशियल ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी।