अपडेटेड 13 June 2025 at 09:44 IST

'मन व्यथित, हृदय मौन, आंखें नम', अहमदाबाद प्लेन क्रैश से टूटे अनुपम खेर, भावुक होकर बोले- क्या पता था कि ये यात्रा अंतिम...

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पूरा देश सहम गया है। इस हादसे से बॉलीवुड भी टूट चुका है। अब अनुपम खेर ने विमान हादसे पर अपना दुख जाहिर किया है।

Follow : Google News Icon  
Anupam Kher
Anupam Kher | Image: Republic

Anupam Kher on Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन क्रैश ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 242 लोगों से भरा ये विमान बेहद खतरनाक तरीके से क्रैश हुआ। मंजर इतना भयावह रहा कि हर किसी का दिल दहल गया। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने इस हादसे पर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये दुख का पहाड़ न जाने कितने घरों पर टूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वो पीड़ित परिवार के साथ हैं।

अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 गुरुवार, 12 जून को उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से 1.39 बजे रवाना हुई इस बोइंग 787-8  फ्लाइट में 242 लोग सवार थे जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू के सदस्य शामिल थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक थे। ये दर्दनाक हादसा अहमदाबाद के मेघानीनगर में हुआ है। इसमें सिर्फ एक यात्री के जिंदा बचने की खबर है जो कि 11A सीट नंबर पर यात्रा कर रहा था। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

ये दुख का पहाड़ न जाने कितने घरों पर टूटा- खेर

इस अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अनुपम खेर ने दुख जताते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा सिर्फ एक समाचार नहीं है। ये दुख का पहाड़ है जो न जाने कितने घरों पर टूट पड़ा है। वो विमान सिर्फ एक मशीन नहीं थी, वो एक चलती हुई उम्मीद थी जिसमें बैठे थे हमारे अपने। कोई भारत का था, कोई विदेश से था। कोई किसी की मां थी, कोई बेटे का पास लौट रहा था। कोई नौकरी के सफर में था। कोई छुट्टी मनाकर वापस घर जा रहा था। लेकिन किसी को भी क्या पता था कि ये यात्रा उनकी अंतिम यात्रा बन जाएगी।’

Uploaded image

न भाषा काम आ रही है न तर्क- अनुपम खेर

उन्होंने आगे कहा, 'मन व्यथित है, हृदय मौन है, आंखें नम हैं। हम सभी उन्हीं परिवारों के साथ हैं जो अपने अपनों को खो बैठे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि जो इस हादसे में दिवंगत हुए उनकी आत्मा को शांति दे और जो इस हादसे से पीड़ा में हैं उन्हें धैर्य, साहस और सहारा दे। आज न भाषा काम आ रही है न तर्क। बस एक बात कहनी है हम आपके साथ है। पूरी मानवता आपके साथ है। पूरा देश पीड़ित परिवार को नमन करता है। ओम शांति, नमन और श्रद्धांजलि।'

Advertisement

इन सेलेब्स ने भी जताया दुख

बता दें कि एयर इंडिया विमान हादसे पर एंटरटेनमेंट जगत से अमूमन हर कलाकार दुख जता रहा है। इस हादसे से दुखी कई सितारों ने अपने इवेंट्स तक कैंसिल कर दिए। वहीं कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीड़ित परिवारों को अपनी सांत्वना दी जिसमें अनुष्का शर्मा, सोनू सूद, आमिर खान, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सनी देओल, रणदीप हुड्डा, परिणीति चोपड़ा, दिशा पाटनी, नील नितिन मुकेश, निम्रत कौर, टाइगर श्रॉफ, रकुल प्रीत सिंह, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, आलिया भट्ट समेत अन्य सेलेब्स शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: शादी को हुए थे कुछ ही महीने, पति से मिलने लंदन जा रही थी नई नवेली दुल्हन; पहली ही उड़ान में थम गई सांसें

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 June 2025 at 09:43 IST