धुरंधर 2-एनिमल जैसी फिल्में बिगाड़ रहीं समाज की मानसिकता? Mercy एक्टर आदिल हुसैन बोले- पैसे कमाने हैं तो टूथपेस्ट बेचो

Mercy actor Adil Hussain: 'धुरंधर 2' और 'एनिमल' जैसी एक्शन फिल्मों के बीच आदिल हुसैन एक शांत और पारिवारिक भावुक फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है 'मर्सी'।

Follow : Google News Icon  
Adil Hussain on Dhurandhar 2 and Animal
Adil Hussain on Dhurandhar 2 and Animal | Image: instagram, Republic

Mercy Actor Adil Hussain: आदिल हुसैन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मर्सी' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) जैसे गंभीर विषय पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन मितुल पटेल ने किया है। आदिल ने हाल ही में रिपब्लिक भारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि क्या ‘धुरंधर 2’ और ‘एनिमल’ जैसी एक्शन फिल्मों की लहर के बीच ‘मर्सी’ जैसी शांत और इमोशनल फिल्म दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब हो पाएगी।

थिएटर में 24 अप्रैल को आधिकारिक रिलीज से पहले ही 'मर्सी' कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में धमाल मचा चुकी है। इसका ट्रेलर 2024 के कान्स फिल्म महोत्सव में ऑफिशियली लॉन्च किया गया था। साथ ही, इसने लंदन इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। आदिल का कहना है कि दर्शकों को इस तरह की फिल्मों को एक मौका जरूर देना चाहिए।

‘धुरंधर 2’ जैसी एक्शन फिल्मों के दौर पर आदिल हुसैन

आदिल हुसैन ने रिपब्लिक भारत से बातचीत में कहा कि जो हम दर्शकों को परोसेंगे, वो उसी चीज को देखना पसंद करेंगे। उन्होंने ‘धुरंधर’ और ‘एनिमल’ जैसी हिंसक फिल्मों की आलोचना करते हुए कहा- “अगर समाज को हर दिन चटपटा खाना खिलाएंगे, जो आपकी जीभ को लुभा जाता है। अगर आप हर दिन मसालेदार खाना खाएंगे तो आपकी तबीयत खराब हो जाएगी। अगर हम हर दिन ऐसी फिल्में देखेंगे जिनमें बदले की भावना दिखाई गई है या सेक्सुअली मोटिवेटिड है तो हमारी मानसिकता कैसी हो जाएगी… आपकी मेंटल हेल्थ, आपकी इमोशनल हेल्थ पर असर पड़ेगा”। 

जब उनसे सवाल किया गया कि ऐसी हिंसक फिल्मों के ही बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन तगड़े होते हैं तो आदिल ने कहा कि उन्हें शुरू से दिखाया ही यही गया है। उन्होंने कहा- “अगर मैं अपने बेटे को बचपन से केंटुकी का फ्राइड चिकल खिलाता रहता हूं, उसने कभी अच्छी चीजें खाई नहीं हैं तो क्या मांगेगा वो? मुझसे वहीं मांगेगा ना। तो ये मेरा दोष है या उनका? आप पावरफुल पॉजिशन में हो, ये मेरे हाथ में है कि मैं दर्शकों को क्या देना चाहता हूं। अगर मैं पैसा ज्यादा कमाना चाहता हूं तो वो अलग बात है। आप फिर आर्ट नहीं कर रहे, कॉमर्स कर रहे हैं। मेरी ये सलाह है कि आप टूथपेस्ट बेचो”।  

Advertisement

किस बारे में है ‘मर्सी’?

'मर्सी' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक बेटे को अपनी बीमार मां का लाइफ सपोर्ट सिस्टम बंद करने की नैतिक दुविधा का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म के जरिए मेकर्स ने ये दिखाने की कोशिश की है कि कैसे प्यार का सबसे सबसे बड़ा कार्य होता है जाने देना। फिल्म में आदिल हुसैन, राज वासुदेवा, निहारिका रायजादा, कुणाल भान, अपर्णा घोषाल और अजिनक्या मिश्रा अहम रोल में नजर आ रहे हैं। 

ये भी पढे़ंः Mercy Trailer: इच्छामृत्यु पर बनी फिल्म ‘मर्सी’ का ट्रेलर दिल छू लेगा, ग्लोबल लेवल पर सम्मान जीतने के बाद अब भारत में होगी रिलीज

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड