‘महाभारत’ के श्रीकृष्ण नितीश भारद्वाज की ऑनस्क्रीन मां का निधन, दया डोंगरे ने आमिर-जूही संग भी किया था काम
Daya Dongre Death: ‘महाभारत’ में श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले नितीश भारद्वाज की ऑनस्क्रीन मां दया डोंगरे का निधन हो गया है। उन्होंने आमिर खान से लेकर जूही चावला के साथ काम किया था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Daya Dongre Death: मराठी और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा दया डोंगरे का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविद कह दिया है। उन्हें अपनी दमदार परफॉर्मेंस और अलग अंदाज के लिए जाना जाता है। दया डोंगरे ने थिएटर, दूरदर्शन और फिल्मों से लेकर तीनों मंचों पर अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया था। वो लंबे समय से बीमार थीं और इसी बीच उन्होंने अंतिम सांस ली।
निगेटिव रोल्स से बनी पहचान
दया डोंगरे ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सिंगर की थी। फिर उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और निगेटिव किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज किया। मराठी सिनेमा में उन्होंने अपने मजबूत डायलॉग डिलीवरी और एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई। एक्ट्रेस ने कई धारावाहिकों में काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता दूरदर्शन के शो ‘गजरा’ से मिली थी। इस शो ने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया। उन्होंने थिएटर में भी अपने अभिनय का जादू दिखाया।
आमिर-जूही संग किया था काम
एक्ट्रेस ने मराठी के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया थी। उन्हें साल 1992 की फिल्म ‘दौलत की जंग’ में देखा गया था, जिसमें आमिर खान और जूही चावला मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उनकी अन्य चर्चित फिल्मों में ‘मायबाप’, ‘आत्मविश्वास’, ‘लालची’, ‘नकाब’ और ‘खट्याल सासु नथल सून’ शामिल हैं।
‘महाभारत’ के श्रीकृष्ण ने जताया दुख
‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले एक्ट्रर नितीश भारद्वाज ने अपनी ऑनस्क्रीन मां के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘दया मावशी ने मेरी पहली फीचर फिल्म में मेरी मां की भूमिका निभाई थी। उनका निधन मेरे लिए निजी क्षति है, वो हमेशा मुझसे हालचाल पूछती रहती थीं।’