अपडेटेड 17 June 2025 at 13:01 IST

प्रियंका चोपड़ा के परिवार में पसरा मातम, करीबी के निधन से टूटीं एक्ट्रेस; बोलीं- आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे

चोपड़ा परिवार में मातम पसरा हुआ है। मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। फूफाजी के निधन पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन सामने आया है।

Follow : Google News Icon  
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra | Image: Social Media

Priyanka Chopra: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पीसी के फूफा जी और मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। वो 16 जून 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। अब अंकल के निधन पर उनका रिएक्शन सामने आया है।

प्रियंका चोपड़ा के फूफा जी रमन राय हांडा  ने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। रमन राय हांडा एक मशहूर वकील थे और दिल्ली हाईकोर्ट के जाने माने वकीलों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने अपने करियर में कई अहम केस लड़े और वकालत की क्षेत्र में अपना नाम कमाया।

आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे- पीसी

पीसी ने अपने फूफा जी को याद करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले अकंल (फूफा) जी। ओम शांति।' बताते चलें कि 16 जून को प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का जन्मदिन था। वो मां के जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रही थी तभी उनके फूफा जी के निधन की खबर सामने आई।

पिता के निधन से टूटीं मनारा चोपड़ा

वहीं दूसरी ओर मनारा चोपड़ा अपने पिता के निधन से टूट गई हैं। बीते दिन उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था तब वो बेहद निराश और हताश नजर आईं थी। मनारा चोपड़ा ने सोमवार, 16 जून 2025 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयय कर पिता के निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि पिता का अंतिम संस्कार बुधवार, 18 जून को मुंबई में किया जाएगा।

Advertisement

हमारे परिवार का मजबूत स्तंभ थे- मनारा

मनारा चोपड़ा ने इंस्टा पर पिता की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'बहुत गहरे दुख और उदासी के साथ हम सूचित करते हैं कि 16 जून 2025 को हमारे प्यारे पिता का स्वर्गवास हो गया। वे हमारे परिवार का मजबूत स्तंभ थे। 18 जून 2025 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट में अंबोली स्थित क्रीमेटोरिअम ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार होगा।'

Uploaded image

आपको बता दें कि मनारा चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। मनारा की मां कामिनी चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की बहन हैं।

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'एसएसएमबी29' में दिखेंगी। फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग जारी है। 

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, कजिन मनारा चोपड़ा के सिर से उठा पिता का साया, लिखा भावुक पोस्ट

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 17 June 2025 at 13:01 IST