Maniesh Paul के घर पसरा मातम, एक्टर की मां का निधन; 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Maniesh Paul Mother Passes Away: बॉलीवुड एक्टर-होस्ट मनीष पॉल की मां का निधन हो गया है। उन्होंने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

Maniesh Paul
Maniesh Paul | Image: Instagram

Maniesh Paul Mother Passes Away: बॉलीवुड एक्टर-होस्ट मनीष पॉल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां उर्मिला पॉल का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस दुखद खबर ने न सिर्फ मनीष पॉल के परिवार को बल्कि उनके करीबी लोगों को भी गमगीन कर दिया है।

बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, मनीष पॉल की मां का बुधवार, 8 जुलाई को दिल्ली में निधन हो गया। फिलहाल उनके निधन के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मां के निधन से एक्टर को गहरा सदमा लगा है। दुख की इस घड़ी में एक्टर के चाहनेवाले और शुभचिंतक ईश्वर से उन्हें ये असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कर रहे हैं। 

मनीष पॉल के करियर में मां का अहम योगदान

मनीष पॉल आज सफलता के जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने में उनकी मां का अहम योगदान रहा है। जीवन के कठिन दौर से लेकर सफलता के शिखर तक, उनकी मां ने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया और हिम्मत बंधाई। मनीष कई इंटरव्यू में इसका श्रेय अपनी को दे चुके हैं।

मनीष पॉल के बारे में

मनीष पॉल जाने माने होस्ट और अभिनेता हैं। वो अपनी बेहतर कॉमिक टाइमिंग, एंकरिंग और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं। वो रियलिटी शो 'झलक दिखला जा', 'इंडियाज गॉट टैलेंट' जैसे बड़े शोज होस्ट कर चुके हैं।

Advertisement

'मिकी वायरस' से की बॉलीवुड करियर की शुरुआत

इसके अलावा उन्होंने साल 2013 में आई फिल्म 'मिकी वायरस' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'तेरे बिन लादेन: डेड ऑर अलाइव', 'बा बा ब्लैक शीप', 'जुग-जुग जीयो', 'एंटरटेनमेंट' जैसी फिल्मों में काम किया। 

यह भी पढ़ें: 'बुड्ढे...ओल्ड एज होम जा', कुशाल टंडन ने बहन से लिया पंगा तो भड़कीं उर्फी जावेद, नार्सिसिस्ट वाले स्टेटमेंट पर यूं लगाई क्लास
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड