'बुड्ढे...ओल्ड एज होम जा', कुशाल टंडन ने बहन से लिया पंगा तो भड़कीं उर्फी जावेद, नार्सिसिस्ट वाले स्टेटमेंट पर यूं लगाई क्लास

उर्फी जावेद ने कुणाल टंडन पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, 'वो बोलता रहता है कि ये बच्चे हैं। तो बुड्ढे कहींके तू शो में आया क्यों फिर? तू जा न ओल्ड एज होम।'

Uorfi Javed lashes out on Kushal Tandon
Uorfi Javed lashes out on Kushal Tandon | Image: Instagram

Uorfi Javed: अमेजन प्राइम का रियलिटी शो 'द अलायंस' दर्शकों के बीच जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। शो में एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शो के दौरान डॉली और कुशाल टंडन के बीच लगातार झगड़े देखने को मिल रहे हैं। कुशाल कई बार डॉली के ग्रुप (अलायंस) को 'बिल्डिंग के बच्चे' कहकर बुला चुके हैं। कुशाल का यह बर्ताव उर्फी जावेद को बिल्कुल रास नहीं आया और उनका गुस्सा भड़क गया। उर्फी ने कुशाल को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें 'बुड्ढा' और 'नल्ला' तक कह डाला है।

उर्फी जावेद ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग अपलोड किया है। इसमें उन्होंने कुणाल पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, 'वो बोलता रहता है कि ये बच्चे हैं। तो बुड्ढे कहींके तू शो में आया क्यों फिर? तू जा न ओल्ड एज होम। जो वो बोलता रहता है कि बच्चे इज्जत नहीं करते। पहले तो आपको इज्जत नहीं चाहिए, आपको गुलामी चाहिए। आपको चाहिए कि कोई आपकी हां में हां मिलाए। जिस किसी ने भी ऐसा किया वो आपकी नजरों में बहुत अच्छा है और जिसने नहीं किया वो बद्तमीज हो जाता है। हमने आपको बिग बॉस में देखा है। आप किसी लेवल के बद्तमीज हैं वो भी सभी को पता है।'

आप हो नार्सिसिस्ट- उर्फी जावेद

उन्होंने आगे कहा, 'वो कहता है कि उसकी सारी एक्स गर्लफ्रेंड्स ने पहले पैंपरिंग ली और फिर रिलेशनशिप नहीं चलने पर उसे नार्सिसिस्ट बुलाने लगीं। एक लड़की बोले तो समझ में आता है। अगर सभी एक ही बात बोल रही हैं तो आप नार्सिसिस्ट हो। ये नार्सिसिस्ट है की सभी मेरे साथ अच्छे रहे। इनका जिससे फायदा होता है उनके साथ अच्छे से रहते हैं।' 

इस दौरान उर्फी ने कुशाल के रवि किशन और सोहेल खान के प्रति बर्ताव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'उसकी चाटने की जीभ इतनी लंबी हो गई थी। मुझे लगता है कि अब टॉयलेट पेपर भिजवाने की जरूरत नहीं है, कुशाल टंडन है न।'

Advertisement

'द अलायंस' में नजर आ रहे जाने-माने चेहरे

'द अलायंस' एक रियलिटी गेम शो है जिसे कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। इस शो में टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान के भाई और एक्टर सोहेल खान हाल ही में शो में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे हैं। शो में हर दिन रिश्ते और दोस्ती के बदलते आयाम लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Dipika Kakar: दर्द से तड़प रहीं दीपिका कक्कड़, रैशेज और खुलजी से बुरी तरह परेशान... कैंसर के इलाज के दौरान कैसी है हालत? खुद बताया; VIDEO

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड