'रिश्ते होंगे तो मेरी शर्तों पर...', अफेयर रूमर्स से परेशान मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, सिंगल लाइफ पर दिया साफ बयान
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और सौरब बेदी के अफेयर की बीते दिनों खबरें आई थीं। इन खबरों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह सौरब बेदी के साथ नजर आई थीं। इस वीडियो के वायरल होते ही दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब इन अफवाहों पर मलाइका अरोड़ा ने खुद सामने आकर क्लियर किया है।
सौरभ बेदी संग रिश्ते की खबरों पर एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें उन्हें अब परेशान नहीं करतीं बल्कि वह इन्हें मजाक के तौर पर लेने लगी हैं। उन्होंने साफ कहा कि सौरभ बेदी के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं है।
सिंगल मदर होने की चुनौतियों पर भी एक्ट्रेस ने की बात
मलाइका अरोड़ा ने बातचीत के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि एक सिंगल मदर होने के चलते सही पार्टनर ढूंढना आसान नहीं होता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह किसी रिश्ते में होंगी तो वह उनकी अपनी शर्तों पर ही होगा।
अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप
मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। उन्होंने अर्जुन कपूर को लंबे समय तक डेट किया था। दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी किया था और कई मौकों पर साथ नजर आते थे। हालांकि अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और मलाइका ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल सिंगल हैं।
Advertisement
अरबाज खान से तलाक के बाद बदली लाइफ
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक लेकर अपनी 19 साल पुरानी शादी को खत्म किया था। इसके बाद से वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही हैं और अपने करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को भी बैलेंस कर रही हैं।