अपडेटेड 17 May 2025 at 14:59 IST

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा लॉन्च के लिए तैयार, गाने की शूटिंग का पहला लुक देख फैंस हुए क्रेजी, कहा- कई हीरोइनों पर...

वायरल गर्ल के म्यूजिक वीडियो का पहला लुक जारी किया गया है जिसमें मोनालिसा एक हीरो संग रोमांटिक अवतार में दिखाई दे रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Monalisa Viral Girl
Monalisa Viral Girl | Image: Instagram

Monalisa First Song Look Out: महाकुंभ में अपनी कत्थई आंखों और मासूमियत से वायरल हुईं मोनालिसा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इसके लिए वो कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हट रहीं। हाथ में आए मौके को भुनाने के लिए मोनालिसा दिन-रात एक कर रही हैं। जल्द ही मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाला है। मोनालिसा के म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक आउट होते ही इंटरनेट पर सनसनी मच गई है।

वायरल गर्ल के म्यूजिक वीडियो का पहला लुक जारी किया गया है जिसमें मोनालिसा एक हीरो संग रोमांटिक अवतार में दिखाई दे रही हैं। इस बीच फैंस में इस बात को लेकर खलबली मच गई है कि आखिर वो हीरो कौन हैं जिनके साथ मोनालिसा इश्क फरमाती नजर आएंगी।

इश्क फरमाती दिखेंगी मोनालिसा

दरअसल, महाकुंभ में माला बेचकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं मोनालिसा के हीरो सिंगर उत्कर्ष सिंह होंगे। म्यूजिक वीडियो में इन दोनों की जोड़ी देखने को मिलेगी। इसी म्यूजिक वीडियो से उनका फर्स्ट लुक आउट हुआ है जिसमें वो बिल्कुल बड़ी-बड़ी हिरोइनों की तरह रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उत्कर्ष और मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- बने रहिए। हमारे अपकमिंग ट्रैक का पहला लुक बस आने ही वाला है।

मोनालिसा की खूबसूरती के कायल हुए फैंस

इन तस्वीरों में मोनालिसा और उत्कर्ष शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग की है। सफेद कलर के सूट में मोनालिसा कयामत तो उनके ऑनस्क्रीन हीरो हैंडसम लग रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में अगर मोनालिसा पर गौर फरमाया जाए तो वो गजब की खूबसूरत लग रही हैं। व्हाइट सूट पर बड़े-बड़े झूमके, माथे पर बिंदी, कजरारे नैना और खुले स्ट्रेट बाल... फैंस उनके लुक के कायल हो गए हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस मोनालिसा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। ये गाना एक रोमांटिक ट्रैक होने वाला है जिसका मोनालिसा के चाहनेवालों को बेसब्री से इंतजार है।

Advertisement

मोनालिसा को फिल्म हुई थी ऑफर

बता दें कि महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गई थीं। मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी अगली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मौका देने की बात कही थी। हालांकि रेप केस में डायरेक्टर की गिरफ्तारी हुई थी जिसके बाद उनकी फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं है।

यह भी पढ़ें: Delhi Metro में लड़के ने भिड़ाई ऐसी तरकीब, बिना लड़ाई-झगड़े के पा ली सीट; VIDEO देख कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 17 May 2025 at 14:59 IST