अपडेटेड 3 May 2025 at 13:59 IST

'जीवन भर की अनमोल यादें पीछे छोड़...', मां की मौत से टूटे बोनी कपूर, इमोशनल नोट शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की मां का 2 मई को निधन हो गया। मां की मौत से टूटे बोनी कपूर ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Follow : Google News Icon  
Boney Kapoor
Boney Kapoor | Image: Instagram

Boney Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की मां का 2 मई को निधन हो गया। उन्होंने 90 की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके जाने से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां की मौत से बोनी कपूर टूट गए हैं। उन्होंने एक इमोशनल नोट शेयर कर मां को श्रद्धांजलि दी है।

जानकारी के मुताबिक, निर्मल कपूर लंबे समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। निर्मल कपूर खानदार की रीढ़ थीं जिन्होंने अपने परिवार को समेटे रखा। वो अपने परिवार संग बिताए खास पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थी। इस बीच बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने दिल छू लेने वाला नोट लिखा है।

'अनमोल यादें छोड़ गईं…'

बोनी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ‘मई 2025 में अपने प्यारे परिवार के बीच शांतिपूर्वक निधन हो गया। उन्होंने एक पूर्ण और आनंदमय जीवन जिया, अपने पीछे चार बच्चे, प्यारी बहुए, एक देखभाल करने वाला दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और जीवन भर की अनमोल यादें छोड़ गए।’

हमेशा याद आएंगी- बोनी कपूर

उन्होंने आगे लिखा, 'उनकी उदार भावना और असीम प्रेम ने उन सभी को छुआ जो उन्हें जानते थे। वो हमारे दिलों में हमेशा रहेंगी-हमेशा संजोई जाएंगी, हमेशा याद आएंगी।'

Advertisement

बोनी कपूर ने इस पोस्ट को मां कैप्शन  के साथ शेयर किया। बता दें कि निर्मल कपूर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। उनके परिवार में बोनी, अनिल, रीना, संजय सुनीता, संदीर महीर, मोहित, अक्षय, सोनम, अर्जुन, रिया, हर्षवर्धन, अंशुला, जानीवी शनाया, कियूसिल जहान हैं।

निर्मल ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ली आखिरी सांस

बता दें कि अनिल और बोनी कपूर की मां ने कल शाम करीब 5:25 बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। अस्पताल के सीईओ और कार्यकारी निदेशक ने इसकी जानकारी दी। सितंबर 2024 में कपूर परिवार ने एक साथ निर्मल कपूर का आखिरी बर्थडे मनाया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Pahalgam: फवाद खान समेत किन-किन PAK स्टार्स का इंस्टा अकाउंट हुआ बैन?
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 3 May 2025 at 13:47 IST