अपडेटेड 2 February 2026 at 07:59 IST
खत्म नहीं हुई Dhurandhar 2 की शूटिंग? सेट से लीक हुईं तस्वीरों में दिखे संजय दत्त और अर्जुन रामपाल, ‘बड़े साहब’ का होगा खुलासा
Dhurandhar 2 Set Leaked Images: 'धुरंधर 2' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच, सेट से लीक हुई तस्वीरों ने फैंस की बेताबी और बढ़ा दी है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Dhurandhar 2 Set Leaked Images: आदित्य धर एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका मचाने वाले हैं। उनकी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का सीक्वल 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगा। ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच, सेट से लीक हुई तस्वीरों ने फैंस की बेताबी और बढ़ा दी है।
‘धुरंधर 2’ में हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) अपने अंडरकवर ऑपरेशन को जारी रखेगा। उसने पहले पार्ट में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) नाम के गैंगस्टर को तो मार गिराया, अब उसके निशाने पर मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और ‘बड़े साहब’ हैं।
‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें लीक
सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ के सेट से ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो लीक हो गए हैं। इन्हें शेयर करने वाले यूजर का दावा है कि शूटिंग के लिए मुंबई के बैलार्ड एस्टेट में ल्यारी का सेट बनाया गया है। इन लीक हुई तस्वीरों में से एक में संजय दत्त का किरदार चौधरी असलम और अर्जुन रामपाल का किरदार मेजर इकबाल एक घर की बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं। हो सकता है कि ये बॉडी डबल हों।
‘धुरंधर 2’ में कौन है ‘बड़े साहब’?
आपको याद होगा कि फिल्म ‘धुरंधर’ इस सवाल पर खत्म होती है कि ‘बड़े साहब’ कौन है। फैंस के अंदर भी ये जानने की बड़ी बेकरारी है। ऐसे में हमजा उसका पता लगाने की कोशिश करेगा और मेजर इकबाल से भी बदला लेगा।
Advertisement
लीक्ड फोटो में चौधरी असलम और मेजर इकबाल को एक सीक्रेट मीटिंग करते देखा जा सकता है। अब ये तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस का दिमाग तेजी से दौड़ने लगा है और वो तरह-तरह की थ्योरी बनाने लगे हैं। एक ने लिखा कि ‘हो सकता है मेजर इकबाल ही बड़े साहब हो। चौधरी असलम शायद उसे ये बताने के लिए आया है कि हमजा ने ही रहमान डकैत को मारने के लिए उससे हाथ मिलाया था’।
‘धुरंधर 2’ की खत्म नहीं हुई शूटिंग?
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया था कि आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स की शूटिंग एक साथ पूरी कर ली है। ऐसे में फैंस सवाल कर रहे हैं कि फिर ये लीक तस्वीरें किसकी हैं। तो आपको बता दें कि ऐसी संभावना है कि कुछ पैच वर्क बचा हो या टीजर बनाने का काम चल रहा हो।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 07:59 IST