Border 2 Box Office Collection: 2 साल पहले आई ‘गदर 2’ जैसा इतिहास रच पाएगी ‘बॉर्डर 2’? दूसरे वीकेंड में किसने मारी बाजी
Border 2 Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ को एक आइकॉनिक फिल्म का सीक्वल होने और सनी देओल के स्टारडम का फायदा मिल रहा है। चलिए जान लेते हैं कि ‘गदर 2’ के मुकाबले ‘बॉर्डर 2’ कैसा परफॉर्म कर रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने 10 दिनों में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 270 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है और जल्द 300 करोड़ के क्लब में एंटर कर जाएगी।
‘बॉर्डर 2’ को एक आइकॉनिक फिल्म का सीक्वल होने और सनी देओल के स्टारडम का फायदा मिल रहा है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित वॉर ड्रामा में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम किरदार में नजर आए थे। अब चलिए जान लेते हैं कि ढाई साल पहले आई ‘गदर 2’ के मुकाबले ‘बॉर्डर 2’ कैसा परफॉर्म कर रही है।
‘बॉर्डर 2’ ने 10 दिनों में कितने कमाए?
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों के साथ ही अपना दूसरा वीकेंड भी पूरा कर लिया है। Sacnilk द्वारा दिए गए आंकड़ों की माने तो, सनी देओल स्टारर ने रिलीज के बाद 10वें दिन यानि दूसरे रविवार को 22.50 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 10 दिनों के बाद ‘बॉर्डर 2’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 275.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘गदर 2’ के आगे फीकी पड़ी ‘बॉर्डर 2’?
‘बॉर्डर 2’ से पहले सनी देओल अगस्त 2023 में अपनी एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल लेकर आए थे। उस फिल्म को लोगों का इतना भरपूर प्यार मिला कि इसकी बदौलत ‘गदर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए ब्लॉकबस्टर बन गई। ऐसा बड़ी मुश्किल से देखने के लिए मिलता है कि लगभग 22 साल बाद आई किसी फिल्म का सीक्वल इतना जबरदस्त परफॉर्म करे।
Advertisement
यही कारण है कि लोगों को ऐसे ही परफॉर्मेंस की ‘बॉर्डर 2’ से भी उम्मीदें थीं। ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया तो कलेक्शन कर रही है लेकिन ‘गदर 2’ की तुलना में पीछे रह गई। अब शुरुआत ओपनिंग कलेक्शन से ही कर लेते हैं। जहां ‘गदर 2’ ने 40.1 करोड़ रुपये से रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की थी, वही भारत-पाक युद्ध पर आधारित ‘बॉर्डर 2’ ने डे 1 पर 30 करोड़ रुपये कमाए।
सनी देओल के नाम बड़ा रिकॉर्ड
अब सीधा आगे बढ़ते हैं दूसरे वीकेंड के कलेक्शन पर जिसमें दोनों फिल्मों की कमाई में जमीन-आसमान का अंतर देखने के लिए मिल रहा है। जहां ‘गदर 2’ ने दूसरे वीकेंड में 90.47 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था, वही ‘बॉर्डर 2’ ने 51 करोड़ रुपये के आंकड़े के साथ लगभग इसकी आधी कमाई की है। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 525.7 करोड़ रुपये किया है, अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘बॉर्डर 2’ कहां तक कमा पाएगी जो अभी से 300 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है। कुल कलेक्शन कितना भी रहे लेकिन सनी देओल के लिए तो चांदी ही चांदी है जो ऐसे इकलौते सुपरस्टार बन चुके हैं जिन्होंने बैक-टू-बैक दो सुपरहिट सीक्वल दे डाले।