अपडेटेड 1 February 2026 at 23:42 IST

Border 2 Box Office Collection Day 10: सनी पाजी का जलवा है बरकरार, 'बॉर्डर 2' ने दूसरे रविवार को की धुआंधार कमाई, जानें कुल कलेक्शन

Border 2 Collection Worldwide: ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे हफ्ते में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। देशभक्ति, दमदार डायलॉग्स और सनी देओल की पावरफुल मौजूदगी ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट बना दिया है।

Follow : Google News Icon  
border-2-box-office-collection-day-10-bollywood-hindi-film-starring-sunny-deol-varun-dhawan-diljit-dosanjh-ahan-shetty-sonam-bajwa-and-others
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | Image: Social Media

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए पूरे 10 दिन हो चुके हैं और फिल्म का जादू अभी भी सिनेमाघरों में साफ नजर आ रहा है। देशभक्ति और जांबाजी से भरी इस वॉर फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, जिसका असर इसकी कमाई में भी दिख रहा है। रिलीज के दसवें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई दर्ज की है। तो चलिए जानते हैं क्या रही आज फिल्म की कमाई?

बॉर्डर 2 ने 10वें दिन भी शानदार कमाई

Uploaded image

Sacnilk के अनुसार, दूसरे रविवार यानी 10वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 22.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 275.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दूसरे हफ्ते में भी इतनी मजबूत कमाई यह साबित करती है कि सनी देओल का स्टारडम आज भी बरकरार है।

अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहला दिन - 30 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन - 36.5 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन - 54.5 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन - 59 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन - 20 करोड़ रुपये
  • छठा दिन - 13 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन - 11.25 करोड़ रुपये
  • पहला हफ्ता कुल - 224.25 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन - 10.75 करोड़ रुपये
  • नौवां दिन - 17.75 करोड़ रुपये
  • दसवां दिन - 22.50 करोड़ रुपये

‘बॉर्डर 2’ की कहानी क्या है?

‘बॉर्डर 2’ एक दमदार एक्शन वॉर फिल्म है, जिसे अनुराग सिंह ने निर्देशित किया है। यह 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के जवानों की बहादुरी और बलिदान को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा ने भी अपनी एक्टिंग से कहानी को मजबूती दी है।

‘मर्दानी 3’ से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

Uploaded image

23 जनवरी को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ का मुकाबला अब रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ से हो रहा है, जो 30 जनवरी को सिनेमाघरों में आई है। ‘मर्दानी 3’ पहले दिन  4 करोड़ रुपये, दूसरे दिन - 6.25 करोड़ रुपये और  तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये हो चुका है। हालांकि, कमाई के मामले में फिलहाल ‘बॉर्डर 2’ काफी आगे निकल चुकी है।

Advertisement

‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे हफ्ते में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। देशभक्ति, दमदार डायलॉग्स और सनी देओल की पावरफुल मौजूदगी ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट बना दिया है। आने वाले दिनों में भी फिल्म की कमाई में और इजाफा होने की पूरी उम्मीद है। 

यह जरूर पढ़ें: Border 2 BTS: सामने आया अहान शेट्टी का Behind The Scene Video, असल में कहां हुई है फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग? देखकर चौंक जाएंगे आप

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 1 February 2026 at 23:42 IST