संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा कपूर को क्या मिला था? करोड़ों में नेट वर्थ, अब बच्चों ने पिता की विरासत में मांगा हिस्सा
Karisma Kapoor Net Worth: करिश्मा कपूर ने 2003 में कारोबारी संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने संजय पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 2016 में तलाक ले लिया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Karisma Kapoor Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड संजय कपूर की इसी साल 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय मौत हो गई थी। अब उनकी 30000 करोड़ की विरासत को लेकर परिवारिक जंग देखने को मिल रही है। करिश्मा के बच्चों समायरा और कियान ने भी पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। इस बीच, चलिए एक नजर करिश्मा कपूर की नेट वर्थ पर डाल लेते हैं।
संजय कपूर की मौत के कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी प्रिया सचदेव विवादों में आ गई हैं। पहले संजय की मां रानी कपूर ने उनपर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। अब करिश्मा के बच्चों ने भी प्रिया पर संजय की वसीयत में जालसाजी करने का आरोप लगाया है।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक
90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर ने 2003 में कारोबारी संजय कपूर से मुंबई में सिख रीति-रिवाजों से शादी की थी। उनके दो बच्चे हुए- बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, 2014 में दोनों अलग हो गए। एक्ट्रेस ने संजय पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद 2016 में उनका तलाक हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक के समय संजय कपूर ने सेटलमेंट के तौर पर करिश्मा को लगभग 70 करोड़ रुपये दिए थे। उस समय बिजनेसमैन ने अपने दोनों बच्चों, कियान और समायरा के नाम पर 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड भी लिए थे जिन पर 10 लाख रुपये का ब्याज मिलता है। करिश्मा ने अपनी शादी के गहने भी ले लिए थे। ऊपर से संजय कपूर के पिता का मुंबई स्थित आलीशान बंगला भी कथित तौर पर एक्ट्रेस के पास है।
Advertisement
करिश्मा कपूर की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करिश्मा कपूर की कुल संपत्ति लगभग 120 करोड़ रुपये है। वो अपने फिल्मी करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट से अच्छा-खासा कमा लेती हैं। तलाक के बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी कमबैक कर लिया था।
करिश्मा के पास कार कलेक्शन भी काफी शानदार है। उनके पास कथित तौर पर 1.71 करोड़ रुपये की एक मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, 2.82 करोड़ रुपये की एक लेक्सस LX470 कार, 77-88 लाख रुपये की एक मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास, 1.81-1.84 करोड़ रुपये की एक बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज भी है। उनके पास एक ऑडी क्यू7 भी है, जिसकी कीमत लगभग 86.92 लाख रुपये से 94.45 लाख रुपये के बीच है।