अपडेटेड 9 September 2025 at 16:38 IST
पिता की मौत के बाद दिल्ली HC पहुंचे करिश्मा कपूर के बच्चे, 30000 करोड़ की संपत्ति में मांगा हिस्सा, सौतेली मां पर लगाया ये आरोप
Karisma Kapoor Children: करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर की मौत के बाद उनके बच्चों कियान और समायरा ने अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Karisma Kapoor Children: करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30000 करोड़ की विरासत को लेकर जंग छिड़ गई है। अब एक्ट्रेस के बच्चों कियान और समायरा ने अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, करिश्मा के बच्चों ने आरोप लगाया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव (संजय कपूर की तीसरी पत्नी) ने संपत्ति पर पूरा कंट्रोल हासिल करने के लिए उनकी वसीयत में जालसाजी की है। बता दें कि संजय की मौत के समय उनकी पत्नी प्रिया थीं जिनके साथ उनका एक बेटा भी है।
करिश्मा कपूर के बच्चों ने मांगा पिता की संपत्ति में हिस्सा
प्रिया सचदेव से शादी से पहले संजय ने करिश्मा कपूर से शादी की थी जिनके साथ उनके दो बच्चे कियान और समायरा हैं। अब वो दोनों अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा मांग रहे हैं।
बच्चों ने आरोप लगाया है कि उनकी सौतेली मां ने अपने दो सहयोगियों दिनेश अग्रवाल और नितिन शर्मा के साथ मिलकर वसीयत को साजिशन दो महीने तक अपने पास रखा, फिर जाकर उसे 30 जुलाई 2025 को फैमिली मीटिंग में पेश किया था।
Advertisement
बच्चों ने कोर्ट से उन्हें औपचारिक रूप से प्रथम श्रेणी के कानूनी उत्तराधिकारी के रूप में मान्यता देने और उनके पिता की संपत्ति के बंटवारे का आदेश देने का आग्रह किया है। उन्होंने डिमांड की कि सभी को विरासत का 1/5वां हिस्सा मिलना चाहिए।
संजय कपूर ने किया था बच्चों से वादा
कियान और समायरा ने ये भी कहा कि उनके अपने पिता संजय कपूर के साथ अच्छे रिश्ते थे। वो लोग वेकेशन और फंक्शन पर मिलते रहते थे। उन्होंने आगे प्रिया पर आरोप लगाया कि पहले तो उन्होंने वसीयत होने से इनकार कर दिया था और कहा कि संजय की सारी संपत्ति आरके फैमिली ट्रस्ट के अधीन है। हालांकि, बाद में उन्होंने एक डॉक्यूमेंट पेश किया जिसे उन्होंने वसीयत बताया।
Advertisement
करिश्मा के बच्चों ने आगे कहा कि उनके दिवंगत पिता ने उन्हें बार-बार उनकी आर्थिक सुरक्षा और खुशहाल भविष्य का आश्वासन दिया था। उनका दावा है कि संजय ने उनके नाम पर कई कारोबार शुरू किए और उन्हें पारिवारिक ट्रस्ट के लाभार्थी के रूप में नामित किया था। उनका आरोप है कि उन्हें सोना कॉमस्टार की कॉर्पोरेट मीटिंग में बुलाया गया और ट्रस्ट डीड को लेकर पूरी जानकारी दिए बिना कानूनी कागजी कार्रवाई पर साइन करने के लिए कहा गया।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 September 2025 at 16:38 IST