Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Day 3: ओपनिंग वीकेंड में कपिल शर्मा की फिल्म का निकला दम, 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Day 3 Box Office Collection: कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ बॉक्स ऑफिस पर काफी बेकार परफॉर्म कर रही है। तीन दिनों में ही फिल्म का तेल निकल चुका है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Day 3 Box Office Collection: कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ बॉक्स ऑफिस पर काफी बेकार परफॉर्म कर रही है। तीन दिनों में ही फिल्म का तेल निकल चुका है। चलिए जान लेते हैं कि तीसरे दिन इसने कैसी कमाई की है।
अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को रिलीज के बाद लोगों से ज्यादातर नेगेटिव रिव्यू ही मिले थे। इसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने के लिए मिल रहा है।
‘किस किसको प्यार करूं 2’ का डे 3 कलेक्शन
Sacnilk ने कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के ओपनिंग वीकेंड के बॉक्स ऑफिस नंबर शेयर कर दिए हैं। अब फिल्म के तीसरे दिन के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं। इनकी माने तो, फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने रिलीज के बाद पहले रविवार यानि तीसरे दिन लगभग 2.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ही काफी धीमी की थी। इसने पहले दिन भारत में केवल 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे। फिर आया वीकेंड और दूसरे दिन यानि पहले शनिवार को फिल्म ने थोड़ी सी ग्रोथ दिखाते हुए केवल 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन इसने मामूली सा उछाल दिखाते हुए केवल 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तीन दिनों के बाद फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7.20 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर लिया है।
Advertisement
कपिल शर्मा ने अपनी ही पिछली फिल्म को पछाड़ा
कपिल शर्मा की आखिरी थिएटर रिलीज 2022 में आई ड्रामा फिल्म 'ज्विगाटो' थी। ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही और इसने लाइफटाइम में सिर्फ 1.84 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने 'ज्विगाटो' को पछाड़ दिया है। अब उसका अगला टारगेट कपिल की 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'फिरंगी' है जिसने 10 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन कर लिया है।
ये भी पढ़ेंः Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Day 2: दूसरे दिन आया कमाई में उछाल, फिर भी Dhurandhar के आगे फीकी पड़ी कपिल शर्मा की फिल्म