Kesari Chapter 2 Advance Booking: लिमिटेड शो में धड़ाधड़ बिकी टिकट, 'स्काई फोर्स' का ओपनिंग कलेक्शन पछाड़ पाएंगे अक्षय?
Kesari Chapter 2 Advance Booking: अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘केसरी 2’ की रिलीज में केवल दो दिन बचे हैं। इससे पहले इसकी एडवांस बुकिंग का हाल जान लीजिए।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Kesari Chapter 2 Advance Booking: अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘केसरी 2’ की रिलीज में केवल दो दिन बचे हैं। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी ‘केसरी चैप्टर 2' इसी महीने की 18 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इससे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग खोली जा चुकी है जिसमें उसे काफी धीमा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म के ट्रेलर और टीजर ने दर्शकों के बीच अच्छा खासा हाइप बना लिया है। मेकर्स भी ‘केसरी 2’ को लेकर काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने आज मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, बेंगलुरू और कोलकाता में अर्ली स्क्रीनिंग आयोजित की हैं।
अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू
Sacnilk ने अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़े दे दिए हैं जो कुछ ज्यादा खास नहीं हैं। अब तक फिल्म ने ब्लॉक सीट के साथ करीब 1.02 करोड़ रुपये के टिकट बेच डाले हैं। भारत में अब तक ‘केसरी 2’ के 1948 शो हैं जिनके लिए 4034 टिकट धड़ाधड़ बिक चुके हैं। सबसे ज्यादा फिल्म को लेकर बेताबी दिल्ली के लोगों के अंदर है जहां से 28 लाख रुपये का कलेक्शन रिलीज से पहले ही हो चुका है।
अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ में उनके साथ साथ आर माधवन और अनन्या पांडे भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। दूसरे पार्ट में जलियांवाला बाग हत्याकांड (Jallianwala Bagh) के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्म में खिलाड़ी कुमार को सर सी शंकरन नायर नाम के एक बहादुर वकील के रोल में देखा जाएगा जिन्होंने इस हत्याकांड के बाद पूरे ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी थी। चाहे उनकी बॉडी लैंग्वेज हो या डायलॉग्स, अक्षय इस रोल में काफी दमदार नजर आ रहे हैं।
Advertisement
अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की ओपनिंग
‘केसरी 2’ को गुड फ्राइडे हॉलीडे का भी फायदा मिलने वाला है। ऐसे में अगर फिल्म के रिव्यू पॉजिटिव रहे तो पहले दिन ये बढ़िया ओपनिंग कर सकती है। फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ पुष्पा पलात और रघु पलात की किताब The Case That Shook The Empire से प्रेरित है। धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव द्वारा निर्मित इस फिल्म को 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Kesari 2: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने देखी अक्षय कुमार की केसरी 2, बताया कैसी लगी फिल्म?